{"_id":"4a86f800d1549b44f57844baf3653fe4","slug":"student-dead-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में छात्र की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में छात्र की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Wed, 11 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव डाबोदा में ट्रक की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की दर्दनाक हादसे में मौत हो गर्ई। छात्र की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने बहादुरगढ़-झज्जर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
करीब छह घंटे तक सड़क पर बैठकर ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया। स्पीड ब्रेकर बनवाने, नाले ढकवाने और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता करने की मांग की।
जेसीबी से हटाए ट्रक
डाबोदा निवासी 18 वर्षीय रवि उर्फ टोनी पुत्र दलीप सिंह बहादुरगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा का छात्र था। वह हर रोज गांव के बस स्टाप से बहादुरगढ़ के लिए बस पकड़ता था। रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह भी वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह करीब पौने आठ बजे बुपनियां और झज्जर की मार्ग से दो ट्रक आ रहे थे। अड्डे पर आते ही दोनों ट्रक आपस में टकरा गए। इससे एक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
अड्डे पर खड़ा रवि बचने के लिए पीछे हटा तो नाले पर गिर गया। इसी बीच लोहे की तारों से भरा ट्रक भी पलट गया। ट्रक और नाले की दीवार के बीच में फंसने से रवि के सिर और पांव में गंभीर चोट आर्ई।
ग्रामीण भागे और बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी से ट्रक को उठाकर कर उसके नीचे दबे रवि को निकाला गया। बहादुरगढ़ के सिविल हास्पिटल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि तीन भाई-बहनों में मंझला था।
स्पीड ब्रेकर की मांग
रवि की दर्दनाक मौत से ग्रामीणों में रोष फैल गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने ड्राइवरों की लापरवाही व प्रशासन की अनदेखी को घटना का दोषी ठहराया। ग्रामीणों ने कहा कि चौराहे के नजदीक एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं है।
यदि ब्रेकर होता तो ट्रकों की गति कम होती और शायद ये हादसा न होता। ग्रामीणों ने मार्ग पर ब्रेकर बनवाने, नाले ढकवाने और पीड़ित परिवार की मदद
करने की मांग उठाई। एसडीएम अमरदीप जैन, तहसीलदार मातूराम, डीएसपी अजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह, एसएचओ रणधीर सिंह सहित बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को बेहद समझाया, मगर ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम अमरदीप जैन ने पीडब्लयूडी के एसडीओ वीके शर्मा और जेई अजय को मौके पर बुलाया गया। सड़क पर ब्रेकर बनवाने व नाले ढकवाने का काम शुरू करने के आदेश दिए। अड्डे पर ब्रेकर बनवा दिए गए और नालों को ढकने का काम शुरू हो गया।
छह घंटे बाद खुला जाम
करीब डेढ़ बजे पोस्टमार्टम होने के बाद गांव में रवि का दाह संस्कार किया गया। अधिकारियों के समझाने के बाद करीब छह घंटे बाद पौने 2 बजे ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
यातायात सुचारू होने से जाम में फंसे लोगों को राहत मिली। इससे पहले जाम लगने के कारण मार्ग पर दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लगी रही। आसपास लगते स्कूलों की छुट्टी जल्द हो गई।
-सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि मृतक के पिता दलीप के बयान पर पुलिस ने दोनों ट्रक चालकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।