फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Smugling of choora post, two arrest, Jhajjar

मध्यप्रदेश से सोनीपत ले जा रहा था चूरा पोस्त की खेप भाई के साथ एयरफोर्स कर्मी गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Mon, 19 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Smugling of choora post, two arrest, Jhajjar
चूरापोस्त - फोटो : bureau

मध्यप्रदेश से सोनीपत के गांव फरमाना कार द्वारा तस्करी करके ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध चूरा पोस्त के साथ दो भाइयों को सीआईए ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत सदर थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया। वहीं दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


सीआईए प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि सीआईए टीम उप निरीक्षक शमशेर सिंह, सहायक उप निरीक्षक जयभगवान के नेतृत्व में गांव सिलानी बाईपास रोड झज्जर पर तैनात थी। टीम में सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, मुख्य सिपाही नरेश कुमार, विजय कुमार, बलजीत सिंह, मुकेश कुमार, सिपाही अमरजीत शामिल थे।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान कार रेवाड़ी की तरफ से आती दिखाई दी, जिसे शक होने पर रुकवाया गया। गाड़ी में स्वार दो युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे जगदीप और प्रविंद्र गांव फरमाना जिला सोनीपत के निवासी हैं। इस दौरान जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो डिग्गी से दो कट्टे बरामद किए गए, जो कि चूरा पोस्त से भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कट्टों का वजन करने पर 58 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त पाया गया। अवैध रूप से तस्करी करके ले जाई जा रही भारी मात्रा में चूरा पोस्त से भरी गाड़ी सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सगे भाई हैं दोनों आरोपी
मध्यप्रदेश से तस्करी कर सोनीपत जिले के गांव फरमाणा ले जाने वाले दोनों आरोपी सगे भाई हैं। जगदीप भारतीय वायुसेना में तैनात है। दोनों ही भाइयों का पुराना कोई आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस को नहीं मिला।

पुलिस पूछताछ में जगदीप ने बताया कि वह फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी के पास बने एयरफोर्स स्टेशन में इन दिनों तैनात है। एयरफोर्स में उसकी करीब 13 वर्ष की सर्विस हो चुुकी है। वहीं वह इस समय फरलो पर चल रहा था।


सीआईए प्रभारी ललित ने बताया कि पकड़े गए एक आरोपी जगदीप ने खुलासा करते बताया कि वह भारतीय वायुसेना में तैनात है। पकड़े आरोपियों से बरामद चूरा पोस्त की बाजार में कीमत लाखों रुपये हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed