फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Security guard killed in Bahadurgarh

Bahadurgarh Crime News: साथियों ने ईंट मार कर की गार्ड की हत्या और सेक्टर-13 में खेतों में मिला महिला का शव

Fri, 15 Jul 2022 04:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 04:36 AM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक सिक्योरिटी गार्ड के साथ ही काम करते थे। शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
Security guard killed in Bahadurgarh
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव बालोर से सिद्धीपुर रोड की तरफ एक खाली प्लॉट में ईट-पत्थरों से वार कर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक सिक्योरिटी गार्ड के साथ ही काम करते थे। इनमें शराब पीने के दौरान झगड़ा हो गया था, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड के सिर पर ईंटों से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन


सोनीपत जिले के गांव हलालपुर निवासी उमेद की बालोर गांव के पास हत्या कर दी गई। उसका शव ग्रामीण अमर सिंह के खाली भूखंड में लहूलुहान हालात में मिला। वह बालोर गांव में ही जीवेश सिक्योरिटी सर्विस में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और वारदात स्थल की छानबीन की। मौके पर जाने के बाद पुलिस ने देखा कि उमेद के मुंह पर चोट के काफी घाव मिले। इससे लग रहा था कि उसके मुंह पर ईंट व पत्थर आदि से वार कर की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के देव नगर में रहने वाले जगवीर सिंह ने शव की शिनाख्त की। जगवीर ने बताया कि उमेद उसका मामा लगता था और वह बालोर में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। उसकी किसी ने अज्ञात कारणों के चलते हत्या की है। जगवीर के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दोपहर बाद ही पुलिस ने उमेद की हत्या के आरोप में दो लोगों को काबू कर लिया। डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि मृतक की पहचान के बाद हत्यारों का पता करने के लिए पुलिस की टीमों ने करीब 50 जगह से जानकारी जुटाई। कुछ अहम सुराग हाथ लगने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों ने छापेमारी की और उन्हें धर दबोचा।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में ईस्सरहेड़ी निवासी सुशील व गांव बरोदा निवासी अभिषेक शामिल हैं। दोनों आरोपियों को शुक्रवार न्यायालय में पेश किया जाएगा। ये दोनों भी उमेद सिंह के साथ ही काम करते थे। तीनों बुधवार रात को इस खाली भूखंड में शराब पीने बैठे थे। नशा हो गया तो एक-दूसरे को गाली गलौज करने लगे। इस दौरान तीनों में झगड़ा बढ़ गया तो दोनों ने मिलकर उमेद की हत्या कर दी और फरार हो गए।

सेक्टर-13 में नया गांव के खेतों में मिला महिला का अर्धनग्न शव
बहादुरगढ़। सेक्टर 13 में नयागांव के खेतों में एक महिला का अर्धनग्न गली सड़ी अवस्था में शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर छानबीन से ऐसा लगता है कि महिला की हत्या करके शव यहां फेंका गया है। हत्या के कारण व हत्यारोपियों का अब तक सुराग नहीं लग सका है।

पुलिस ने इसकी सूचना आसपास के क्षेत्र में भी दी है। हालांकि अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। हत्या क्यों और कैसे की गई है इसकी जानकारी भी पुलिस की ओर से जुटाई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-13 के अंतर्गत नया गांव के खेतों की जमीन में एक महिला का शव गली सड़ी अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ है। नया गांव निवासी कृष्ण के खेत में महिला का शव पड़ा हुआ था। शव के ऊपरी हिस्से पर एक सूट चिपका हुआ था और शरीर अर्धनग्न था।

शव को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि महिला की हत्या करके उसे यहां फेंका गया है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। इससे यह भी मालूम नहीं पड़ रहा है कि उसकी हत्या कैसे की गई है और क्यों की गई है। थाना सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed