{"_id":"6242061dd5df5e000a449a24","slug":"rta-traffic-inspector-arrested-for-taking-20-thousand-bribe-in-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: आरटीए की यातायात निरीक्षक 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरसी बनाने के नाम पर मांगे थे रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़: आरटीए की यातायात निरीक्षक 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरसी बनाने के नाम पर मांगे थे रुपये
Tue, 29 Mar 2022 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:34 AM IST
सार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और विजिलेंस ब्यूरो की संयुक्त टीम ने आरोपी को काबू किया। एक ट्रांसपोर्टर से आरसी बनाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग कर रही थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कार्यालय की यातायात निरीक्षक निर्मला को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और विजिलेंस ब्यूरो की संयुक्त टीम ने सोमवार को काबू किया।
बताया जाता है कि निर्मला एक ट्रांसपोर्टर से आरसी बनाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग कर रही थीं। शिकायतकर्ता बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसने दो ट्रक किसी व्यक्ति को बेचे थे। उसके नाम ट्रांसफर की आरसी बननी थी। दिसंबर 2021 से आरसी बनी हुई थी, मगर निर्मला उन्हें दे नहीं रही थीं।
इन दोनों आरसी को देने के एवज में निर्मला उनसे 20 हजार रुपये की मांग कर रही थीं। उन्होंने निरीक्षक निर्मला से बहुत बार निवेदन किया, पर वह नहीं मानीं। काफी परेशान होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उप पुलिस अधीक्षक संदीप गुलिया से शिकायत कर दी।
विज्ञापन
संदीप गुलिया ने विजिलेंस पानीपत की निरीक्षक सरोज के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाई। सोमवार दोपहर बाद धर्मेंद्र को उस समय रिश्वत देने के लिए भेजा गया जब निर्मला ऑफिस में थीं। गुलिया ने बताया कि धर्मेंद्र ने उनको 20 हजार रुपये सौंपे तो विजिलेंस पानीपत की निरीक्षक सरोज की मदद से उनको पकड़ लिया गया। निर्मला को कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया।