फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Robery on petrol pump

15 मिनट अंतराल में लूटे दो पेट्रोल पंप

Thu, 08 Oct 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Thu, 08 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

एक्सयूवी गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने हथियारों के बल पर 15 मिनट के अंतराल में दो पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदातों को अंजाम दिया।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं 7 किलोमीटर के क्षेत्र में दो पंपों पर हुई वारदातों के बाद पेट्रोल पंप संचालकों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन


रेवाड़ी रोड स्थित चांदपुर गांव के पास मान फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। पंप के मैनेजर राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात पौने 12 बजे एक सफेद रंग की एक्सयूवी गाड़ी पेट्रोल पंप पर आकर रुकी। गाड़ी से दो युवक उतरे तथा उन्होंने पंप पर काम करने वाले कारिंदे को गाड़ी की टंकी फुल करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारिंदे ने गाड़ी में 2700 रुपये का डीजल डाल दिया। डीजल डालने के बाद जब कारिंदे ने रुपये मांगे तो उन्होंने हथियार निकाल लिए। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों को पंप के बाथरूम में बंद कर दिया। वहीं उनसे 16000 रुपये भी छीन लिए।

उसके बाद आरोपी गाड़ी को रेवाड़ी की ओर दौड़ा ले गए। यहां से कुलाना में यदुवंशी पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही गाड़ी में सवार एक युवक ने कारिंदे को पास बुलाया।

कारिंदे पर युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी। फिर गाड़ी से उतरकर कर्मचारी को अंदर कार्यालय में ले गया तथा वहां रखे 35 हजार रुपये लूट लिए। रुपये लूटने के बाद यहां भी पंप के कर्मचारियों को भी बाथरूम में बंद कर दिया। दोनों ही जगह पर कर्मचारियों को बाथरूम में बंद करने के बाद उनके मोबाइल की बैटरी निकाल दी , ताकि वे पुलिस या किसी अन्य व्यक्ति के पास फोन न कर सकें। उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

वाहन चालकों ने खोला बाथरूम का दरवाजा
पेट्रोल पंपों पर तेल डलवाने के लिए आए वाहन चालकों को जब वहां कोई दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने आवाज लगाई। इस पर कर्मचारियों ने बाथरूम से आवाज लगाकर दरवाजा खोलने के लिए कहा। तब वाहन चालकों ने दरवाजा खोला। उसके बाद मामले की सूचना पंप मालिकों व पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीसीटीवी कैमरे नहीं कर रहे काम
चांदपुर स्थित मान पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे तो लगे हुए हैं, मगर वे काम नहीं कर रहे हैं। अगर सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे होते तो बदमाशों के चेहरे उसमें रिकार्ड हो जाते। फिर बदमाशों को पकड़ना पुलिस के लिए आसान हो जाता। सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एसपी सुमित कुमार द्वारा पैट्रोल पंप संचालकों के कई बार निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।


एक साल पहले भी हुई थी लूट
चांदपुर स्थित मान फिलिंग स्टेशन पर एक साल पहले भी कुछ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय भी बदमाश हजाराें रुपये लूट ले गए थे। मंगलवार रात को हुई लूट की वारदातों के बाद पैट्रोल पंप संचालकों में भय का माहौल बना हुआ है।

शिकायत के आधार पर पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। अशोक दहिया, एसएचओ, झज्जर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed