फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   police not found any

60 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Mon, 22 May 2017 12:20 AM IST
amarujala/ jhajjar
amarujala/ jhajjar Updated Mon, 22 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार रात को बेरी के गांव बाघपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमेें गठित की हुई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात हमलावरों ने अमित नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में मौत के घाट उतारा गया मृतक अमित 1 मई को ही जानलेवा हमले के शिकार हुए युवक अश्विनी का ही चचेरा भाई है। बताया गया है कि जब युवक पर हमला हुआ तो उस समय वह अपने मकान में गाय का दूध निकाल रहा था। उसका पूरा परिवार मकान के अंदर ही मौजूद था। उसी दौरान बाइक सवार युवकों ने पीछे से उस पर ताबड़तोड़ गोली दाग दी और वहां से फरार हो गए। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मृतक के पिता राजबीर की शिकायत पर संदिग्ध 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर रखी है।
विज्ञापन

वर्जन
शुक्रवार रात को गांव बाघपुर में गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है और प्रयास है कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दयाचंद बेरी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed