फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   pasport frob case, two man arrest, 1500 rupees, jhajjhar/bahadurgrah

पासपोर्ट के लिए नकली कागजात बनाने वाले दो धरे

Thu, 23 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
pasport frob case, two man arrest, 1500 rupees, jhajjhar/bahadurgrah
crime - फोटो : Bureau

पासपोर्ट के नाम पर नकली कागजात तैयार करने के मामले में एक पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने बुधवार को एक कैफे के मालिक और उसके दलाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस टीम का कहना है कि दोषियों के पास से संबंधित विभाग की नकली मोहर भी बरामद की गई है। पूरे प्रकरण की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विभाग की मोहर व इस प्रकार के नकली कागजात आखिर किस प्रकार से उनके पास पहुंचते थे। इसका भी पता लगाया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए विजिलेंस इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि सुबह वह किसी विभागीय काम से गुड़गांव गए हुए थे। उनके पास स्थानीय निवासी सन्नी का संबंधित मामले को लेकर फोन आया। सन्नी ने कहा कि पासपोर्ट के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पालिका बाजार स्थित साइबर कैफे के मालिक विकास ने चार हजार रुपये फीस मांगी। सन्नी ने कहा कि इस तय राशि से 2500 रुपये की राशि पहले ही दलाल मोहित के कहने पर उसे दे चुका था। बची हुई 1500 रुपये की राशि अभी बकाया थी। गुड़गांव से लौटने के बाद मामले पर कार्रवाई करते हुए करते हुए इसकी सूचना रोहतक आलाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता सन्नी को 1500 रुपये की राशि पर अपने साइन करके व उन पर फिनोल पैथालीन पाउडर डालकर आरोपियों को देने के लिए दे दिए। मामले पर संज्ञान लेते हुए टीम सदस्य नायब तहसीलदार जगदीश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व गवाह कानूनगो सुभाष के साथ संबधित साइबर कैफे पहुंचे। जहां सन्नी ने पाउडर लगे 1500 रुपये विकास को देकर उससे अपना जन्म प्रमाण पत्र मांगा। विकास उक्त राशि लेते हुए जन्म प्रमाण पत्र उसे दे दिया। विजिलेंस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की एवज में 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। विकास साइबर कैफे से जन्म प्रमाण पत्रों संबंधित कुछ अन्य दस्तावेज भी पाए गए हैं। मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
-ओमप्रकाश विजिलेंस इंस्पेकटर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed