फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   one person kill in jhajjar

झज्जर में गाय का दूध निकाल रहे युवक को गोली मारी, मौत

Sat, 20 May 2017 12:40 AM IST
amarujala/ jhajjar
amarujala/ jhajjar Updated Sat, 20 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाघपुर गांव में शुक्रवार देर शाम बाइक से आए बदमाशों ने 19 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत है। बताया गया कि 20 दिन पहले युवक के ताऊ के लड़के को भी गोली मारी गई थी। बदमाशों ने भागते समय घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर हवाई फायर भी किया। परिजनों का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है।
विज्ञापन

बाघपुर गांव निवासी अनिल शर्मा ने पुलिस को बताया कि अमित देर शाम घर के साथ के प्लाट में गाय का दूध निकाल रहा था। इसी दौरान बाइक से आए बदमाशों ने उसकी पीठ में गोली मार दी और बाइक से फरार हो गए। अमित की मौके पर ही मौत हो गई। अमित (19) तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना मिलने पर बेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटना के बाद मौके पर डीएसपी मुख्यालय हंसराज और सीआईए इंस्पेक्टर ललित कुमार भी पहुंचे। शव का शनिवार को किया जाएगा पोस्टमार्टम।
विज्ञापन

अमित के ताऊ के लड़के अश्विनी को सैर करने जाते समय एक मई को गोली मारी गई थी। गंभीर रूप से घायल अश्विनी का करीब 15 दिन तक पीजीआई में इलाज चला था। अभी अश्विनी पूरी तरह से ठीक हुआ नहीं था कि परिवार के एक और सदस्य को गोली मार दी गई। लगातार हो रहे हमले के चलते परिवार और आस पड़ोस के लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना कि परिवार का किसी के साथ मनमुटाव नहीं है। फिर भी पता नहीं क्यों हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाघपुर गांव मेें एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई हे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद है।
- दयाचंद, एसएचओ, बेरी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed