फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nafe Singh Rathi murder case: Named accused will not be allow to leave the country

नफे सिंह राठी हत्याकांड: नामजद आरोपी नहीं छोड़ सकेंगे देश, CBI ने पासपोर्ट नंबर व बैंक डिटेल की ली जानकारी

Tue, 28 May 2024 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 May 2024 11:04 PM IST
सार

नफे सिंह हत्याकांड मामले में भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक से भी पूछताछ की गई। वहीं सीबीआई ने आरोपियों के पासपोर्ट नंबर और बैंक डिटेल की जानकारी ली है। 

विज्ञापन
Nafe Singh Rathi murder case: Named accused will not be allow to leave the country
नफे सिंह राठी का फाइल फोटो। - फोटो : X @Naferathi

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में पूर्व विधायक एवं इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी हत्याकांड में सीबीआई ने मंगलवार को बहादुरगढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एफआईआर में नामजद आरोपियों से पूछताछ की। सीबीआई ने आरोपियों के पासपोर्ट नंबर और बैंक अकाउंट डिटेल ली है। यही नहीं आरोपियों को देश छोड़कर बाहर न जाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


सीबीआई ने साफ कहा कि वह मामले में पूछताछ के लिए आरोपियों को दोबारा बुला सकती है। सूत्रों का दावा है कि सीबीआई को इस मामले में कई अहम सुराग मिले हैं।जल्द ही हत्याकांड का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


सीबीआई की टीम ने बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कर्मबीर राठी, उनके बेटे कमल के अलावा पूर्व मंत्री मांगेराम के बेटे सतीश नंबरदार और स्व. जगदीश नंबरदार के बेटे गौरव और राहुल को पूछताछ के लिए बुलाया। इन सभी से ढाई घंटे से ज्यादा समय तक सीबीआई ने पूछताछ की। सभी को हिदायत दी है कि वह देश छोड़कर कहीं न जाएं। उनके विदेश जाने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बोले- मामले से कोई लेनादेना नहीं
एफआईआर में नामजद पूर्व विधायक नरेश कौशिक, रमेश राठी और सतीश नंबरदार का कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस ने उनसे जो भी सवाल पूछे उनका उन्होंने जवाब दे दिया है। सभी का यह भी कहना है कि वे स्वयं चाहते हैं कि इस मामले में जल्द से जल्द कोई खुलासा हो, ताकि मामले का असली आरोपी पकड़ा जा सके।


क्या है मामला
25 फरवरी की शाम चार हमलावरों ने नफे सिंह राठी की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। इस वारदात में नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन दलाल की मौत हो गई थी। उनके सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में पुलिस ने दो हमलावरों को गोवा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। वहीं हमलावरों को गाड़ी मुहैया करवाने वाले धर्मेंद्र निवासी बिजवासन को भी गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन इस मामले में दो हमलावर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इतना ही नहीं गैंगस्टर नंदू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले असली साजिशकर्ता के नाम का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed