फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   metro jahjhar, one employ death, jhajjhar/bahadurgrah

मेट्रो गार्ड की मौत मामले में लिफ्ट ऑपरेटर पर केस

Sun, 26 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 26 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
metro jahjhar, one employ death, jhajjhar/bahadurgrah
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala

सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन के नजदीक निर्माण कार्य में लगे सुरक्षाकर्मी की मेन लिफ्ट के नीचे दबने से हुई मौत के मामले में सेक्टर-6 चौकी पुलिस ने लिफ्ट ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम शनिवार को सिविल हास्पिटल में हुआ।

विज्ञापन

यूपी के आजमगढ़ के जिला अहियापुर निवासी चंद्रिका प्रसाद दो साल से बहादुरगढ़ क्षेत्र में अपने गांव से कार्य के लिए आया हुआ था। वह तीन बच्चों का पिता था। उसके पास एक बेटी व दो बेटे हैं। तीनों बच्चे अभी अविवाहित है। ऐसे में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार की आजीविका के लिए आर्थिक संकट भी सामने खड़ा हो गया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके मंझले भाई लक्ष्मीनारायण ने बताया कि चंद्रिका प्रसाद पर ही घर का सारा बोझ था। इस हादसे से उनका परिवार भी पूरी तरह से टूट गया है। उन्होंने नियोक्ता कंपनी से भी इस मामले में आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है ताकि उसका परिवार गुजर-बसर कर सके।
विज्ञापन


शव को पैतृक गांव ले गए परिजन
जांच अधिकारी एएसआई सत्यवान व मुख्य सिपाही प्रवीन ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम सिविल हॉस्पिटल में करवा परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को अपने पैतृक गांव ले गए हैं। जिस मेन लिफ्ट से यह घटना हुई है उसके ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्व में भी हो चुकी घटना
बता दें कि कई माह पूर्व दावत रेस्टारेंट के नजदीक भी मेट्रो निर्माण कार्य में जुटे एक श्रमिक की मौत हो गई थी। यह हादसा रात के समय हुआ था। जब मेट्रो साइट पर काम चल रहा था तो उसी दौरान एक ट्रक चालक ने मेन लिफ्ट में जोरदार टक्कर दे मारी थी। इससे लिफ्ट की ट्रॉली टूट गई थी और उसमें खड़ा होकर काम करने वाला श्रमिक सड़क पर जा गिरा था। अधिक चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई थी। उधर कुछ दिनों पहले मेट्रो यार्ड के पास बनने वाले आवासों की सातवीं मंजिल से भी गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई थी। यह हादसा उस समय हुआ था जब वह मिस्त्री के साथ कार्य में लगा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed