फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Passenger seriously injured after falling from train

Deoria News: ट्रेन से गिरकर यात्री गंभीर घायल

Mon, 31 Aug 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Passenger seriously injured after falling from train
सलेमपुर। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी दुर्गेश मद्धेशिया (22) विवार को सदर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर वाराणसी की ओर जा रहे थे। ट्रेन पिवकोल रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची थी, तभी अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ट्रेन के गुजरने के बाद गेटमैन ने घटना की सूचना आरपीएफ को दी। जानकारी मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और घायल यात्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर दुर्गेश के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद आरपीएफ जवानों ने घायल को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed