फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man dies after coming under train in Jhajjar

Jhajjar: रेलगाड़ी के नीचे आने से व्यक्ति की मौत, रेलवे पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया

Fri, 18 Aug 2023 01:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Aug 2023 01:57 PM IST
सार

रात को लगभग सवा दो बजे रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि झज्जर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर एक रेलगाड़ी के नीचे आकर व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। रेलवे थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि शव के पास ऐसी कोई कागजात नहीं मिला।

विज्ञापन
Man dies after coming under train in Jhajjar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झज्जर में रात को लगभग दो बजे रेलवे स्टेशन झज्जर के पास ट्रेन के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। रेलवे पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
रात को लगभग सवा दो बजे रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि झज्जर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर एक रेलगाड़ी के नीचे आकर व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। रेलवे थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि शव के पास ऐसी कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो जाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

डीघल में फार्म हाउस का ताला तोड़कर चोरी, मामला दर्ज

बेरी के गांव डीघल में चोरों ने फार्म हाउस का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। फार्म हाउस में चोरी होने की सूचना मालिक ने डीघल पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव डीघल निवासी मंजीत ने बताया कि खेती का काम करता हूं ओर गांव में फार्म हाउस बना रखा है। 7 अगस्त को फार्म हाउस पर ताला लगाकर आया था। 

जब 17 अगस्त को फार्म पर जाकर देखा तो फार्म हाउस का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान चेक किया तो एक एलईडी, एक इन्र्वटर बैटरी, एक हुक्का व स्पीकर गायब मिले। फार्म हाउस में चोरी होने की शिकायत डीघल चौकी में दर्ज करवाई। डीघल चौकी प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि फार्म हाउस में चोरी होने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed