फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   loot of retiard headmaster

रिटायर्ड हेडमास्टर के थैले से डेढ़ लाख रुपये उड़ाए

Sun, 20 Dec 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला झज्जर / ब्यूरा
अमर उजाला झज्जर / ब्यूरा Updated Sun, 20 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
loot of retiard headmaster

गर्ल्स कॉलेज के सामने स्थित सहकारी बैंक से अज्ञात युवकों ने रिटायर्ड हेडमास्टर दलबीर सिंह की प्लास्टिक की थैली में ब्लेड मारकर डेढ़ लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


रिटायर्ड हेडमास्टर गांव गोच्छी का रहने वाला था और हाल में रोहतक के विजय नगर में रहता है। हेडमास्टर ने घर जाकर उसने कैश संभाला तो डेढ़ लाख रुपये कम मिले, साथ ही थैला ब्लेड से कटा मिला।
विज्ञापन


पीड़ित दलबीर ने सारे घटनाक्रम की जानकारी शनिवार को बेरी पुलिस को दी। पुलिस छानबीन में सहकारी बैंक में लगे सीसीटीवी में दो युवकों की हरकत संदिग्ध मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक निवासी रिटायर्ड हेडमास्टर दलबीर ने बताया कि शुक्रवार को वह रोहतक से बेरी के अलग-अलग बैंकों से पैसे निकलवाने के लिए आया था।

दलबीर ने बैंकों से कुल राशि 4 लाख 62 हजार रुपये निकलवाई थी। इसमें बेरी के पंजाब नैशनल बैक 61 हजार रुपये, बाद में मेन बजार में स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा से 4 लाख रुपये की राशि निकलवाई।

इसके बाद वह गर्ल्स स्कूल के सामने सहकारी बैंक में एक हजार रुपये खाते से निकलवाने के लिए गया। दलबीर ने बताया कि जब उसने बैंकों से पैसे निकलवाए थे तभी से उसके पीछे दो युवक संदिग्ध हालत में लगे हुए थे।

बेरी से पैसे निकलवा कर अपने घर रोहतक गया था और जब रुपयों को संभाला तो एक गड्डी 1000 रुपये की और एक गड्डी 500 रुपये की गायब मिली। उसने थैले को चेक किया तो वह नीचे से ब्लेड से कटा मिला।

रिटायर्ड हेडमास्टर दलबीर ने बताया कि उसने यह पैसे मकान बनाने के लिए बैंकों से राशि निकलवाई थी।

ये बोले बैक मैनेजर

इस बाबत बेरी के सहकारी बैंक के मैनेजर मनफूल से बात की गई तो उनका कहना था कि शुक्रवार को रिटायर्ड हेडमास्टर दलबीर बैंक में आए थे और प्लास्टिक की थैली में राशि थी।


सीसीटीवी में संदिग्ध दो युवकों तस्वीर आ रही है।

ये बोले चौकी इंचार्ज

इस बाबत चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि शनिवार को गांव गोछी निवासी हाल ही रोहतक निवासी रिटायर्ड हेडमास्टर दलबीर ने पुलिस को शिकायत दी है शिकायत मिली है मामले की जांच की जा रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed