फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Loot after shooting businessman near hotel in Jhajjar

Jhajjar: व्यापारी को गोली मारकर लूटे 80 हजार रुपये, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

Thu, 10 Nov 2022 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 01:06 PM IST
सार

अरुण कुमार पुत्र कृष्णचंद्र निवासी गांव छुछकवास ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि झाड़ली मेट्रो मार्केट में उनकी किरयाने के सामान की दुकान है। वह रोजाना छुछकवास से झाड़ली अपनी गाड़ी बोलेरो कैंपर लेकर अपनी लेबर के साथ दुकान पर आता जाता है।

विज्ञापन
Loot after shooting businessman near hotel in Jhajjar
व्यापारी से लूट - फोटो : demo pic

विस्तार

झज्जर के मातनहेल-बहुझोलरी मार्ग पर नौगांवा गांव के निकट एक होटल के पास एक व्यापारी को तीन बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने गोली मारकर 80 हजार रुपये लूट लिए। घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल व्यापारी के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अरुण कुमार पुत्र कृष्णचंद्र निवासी गांव छुछकवास ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि झाड़ली मेट्रो मार्केट में उनकी किरयाने के सामान की दुकान है। वह रोजाना छुछकवास से झाड़ली अपनी गाड़ी बोलेरो कैंपर लेकर अपनी लेबर के साथ दुकान पर आता जाता है। उसका कहना है कि बुधवार शाम करीब आठ बजे अपनी दुकान बढ़ाकर अपनी गाड़ी उसके भाई डॉ. राजेश सिंघल, सुरेंद्र पुत्र बलवान सिंह निवासी मलिकपुर, हरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी अच्छेज और उसकी दुकान पर काम करने वाले गुड्डु पुत्र जयकिशोर निवासी मुरादाबाद हाल छुछकवास, अनिल पुत्र हरिबाबू निवासी मुरादाबाद हाल छुछकवास के साथ गाड़ी में सवार होकर झाड़ली से छुछकवास को निकले थे।

विज्ञापन

 

जब वह नौगांवा गांव से आगे जय शंकर होटल पर सामान देने लगा तो तीन युवक एक बाइक पर अपने मुंह पर कपड़ा लगाए हुए उसकी गाड़ी के पास आए। वह होटल मालिक से हिसाब किताब कर रहा था तो दो युवक बाइक से उतरे और उसके भाई डॉ. राजेश सिगंला को बोला कि बैग दे दो नहीं तो गोली मार देंगे। जब उसके भाई ने बैग देने से मना किया तो उन्होंने उस पर गोली चला दी और बैग लेकर मौके से भाग गए। उसका कहना है कि गोली उसके भाई को लगकर गाड़ी में से आर पार हो गई। तीनों युवक उनके 80 हजार रुपये व जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। - सोमबीर सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, साल्हावास।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed