फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kidnapping and murder in Haryana: Delhi Jal Board employee killed, ransom of Rs 5 lakh was demanded

हरियाणा में अपहरण करके हत्या: दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी को मार डाला, 5 लाख की मांगी गई थी फिरौती

Sat, 17 Aug 2024 08:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 08:01 PM IST
सार

अपहरण कर दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है। रोहतक के खरावड़ के पास नहर में शव मिला है। 5 लाख की फिरौती मांगी गई थी। बहादुरगढ़ में फिरौती की रकम लेने आए युवकों की बाइक फिसली तो एक को पुलिस ने पकड़ा तो खुलासा हुआ। अपहरण शुक्रवार को किया गया था और शनिवार को शव मिला है। थाना सांपला पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Kidnapping and murder in Haryana: Delhi Jal Board employee killed, ransom of Rs 5 lakh was demanded
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत एक कर्मचारी की बहादुरगढ़ में अपहरण करके हत्या करने का मामला सामने आया है। इससे पहले बदमाशों ने फोन कर उसके परिवार से पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। कर्मचारी का शव शनिवार की सुबह रोहतक के खरावड़ गांव के पास से गुजर रही माइनर में मिला है।

विज्ञापन


गला दबाकर हत्या किए जाने और शव को खुर्द बुर्द करने के मकसद से माइनर में फेंके जाने की बात सामने आई है। शव को पीजीआईएमएस रोहतक में ले जाया गया। मौत के असल कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद हो पाएगी। आसौदा थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने, अपहरण तथा हत्या की धाराओं के तहत चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान दीपक मांझी निवासी राजू एक्सटेंशन, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में नंगली विहार, दिल्ली निवासी दीपक का कहना है कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उसका जीजा दीपक अपनी आल्टो कार में सवार होकर पेपर देने सांपला गया था। शाम करीब सात बजे जीजा के फोन से मेरी बहन ममता के पास कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजा ने कहा कि मेरा कुछ लड़कों ने अपहरण कर लिया है। छोड़ने के पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। तुम रुपयों का इंतजाम कर मुझे छुड़ा लो। इसके बाद अपहरणकर्ता ने जीजा के मोबाइल से मेरी बहन के पास कॉल कर मुझसे बात की। मुझे रंगदारी की रकम नांगलोई में लेकर आने को कहा। हमने द्वारका सेक्टर-17 थाने में पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के साथ नांगलोई आए। यहां पर इंतजार करते रहे, लेकिन अपहरणकर्ता नहीं आए। कुछ समय बाद उनका फोन आया और हमें बहादुरगढ़ में मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने रोहतक पुलिस को मामले से अवगत कराया और वहां से चली गई।

हम बहादुरगढ़ में ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे आए तो वहां पहले से ही हरियाणा पुलिस मौजूद थी। रात करीब एक बजे अपहरणकर्ता का फोन आया और इस दौरान उन्होंने बहादुरगढ़ में सेक्टर-6 मोड़ पर आने को कहा। इसके बाद हम वहां गए। काफी इंतजार करने के बाद अल सुबह करीब 3 बजे बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक आए।

आते ही बदमाश रंगदारी के पांच लाख रुपये मांगने लगे और छीना झपटी करने लगे। मैंने रुपये नहीं दिए तो वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर बदमाशों की बाइक गिर गई। उनमें से एक युवक को पुलिस ने काबू कर लिया, लेकिन दूसरा भाग गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतीश निवासी भिवानी चौंक, रोहतक के रूप में हुई है।

इसके बाद रोहद टोल का कैमरा चेक किया तो सामने आया कि शाम पांच बजकर 11 बजे दीपक ने टोल क्रास किया था। उस वक्त वह गाड़ी में था। यानी सवा पांच बजे से सात बजे के बीच बहादुरगढ़ इलाके में उसका अपहरण किया गया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है।

आसौदा थाना में सतीश निवासी रोहतक, विकास उर्फ विक्की निवासी दहकोरा, सुनील उर्फ सिनु निवासी रोहद व अंकित निवासी रोहद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आसौदा, सांपला थाना व अन्य टीमें भागदौड़ कर रही हैं। जल्द से जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने की बात कही जा रही है।


दिल्ली बोर्ड के कर्मचारी का अपहरण करके हत्या करने के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। -मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed