{"_id":"58236ab44f1c1bf67eb39a07","slug":"jhajjar-news-women-dead-body-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन बाद मिला नहर में डूबी महिला का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दिन बाद मिला नहर में डूबी महिला का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी थाना के अतंर्गत आने वाले गांव पहाड़ीपुर में 6 रोज पूर्व जेएलएन नहर में डूबी महिला का शव आखिरकार बुधवार को मिल गया। महिला का शव नहर में घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर तैरता हुआ पुलिस को मिला। उसके बाद पुलिस ने उसको नहर से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चूंकि शव काफी क्षत-विक्षत हो चुका था इसी के चलते स्थानीय चिकित्सकों ने प्रमिला के शव को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वीरवार को चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा महिला प्रमिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
चार नवंबर को गांव पहाड़ीपुर में नहर की पटरी पर कपड़े धो रही प्रमिला पत्नी वेदपाल पैर फिसलने के कारण नहर में बह गई थी। बाद में पुलिस ने गोताखोर बुलवाकर और नहर का पानी कम करा कर प्रमिला के शव को काफी ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लग पाई। आखिरकार बुधवार को प्रमिला का शव घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर तैरता हुआ दिखाई दिया।
बीते 6 रोज पूर्व जेएलएन में गांव पहाड़ीपुर की महिला डूब गई थी और महिला का शव बुधवार को जहा डूबी थी उससे करीब 200 मीटर की दूरी पर पुल के पास महिला का शव मिला। महिला का शव फूल कर पानी में ऊपर आया हुआ था और जैसे ही पुलिस ने देखा तो शव को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
- पवन कुमार चौकी इंचार्ज छूछकवास