फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Kidnapping of a person at 2 o clock in the night in Koyalpur

झज्जर: कोयलपुर में रात दो बजे एक व्यक्ति का अपहरण, सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस

Tue, 08 Nov 2022 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 12:34 AM IST
सार

पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, पत्नी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को फिलहाल अपहरण किए गए व्यक्ति के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।  

विज्ञापन
Jhajjar: Kidnapping of a person at 2 o clock in the night in Koyalpur
demo

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के साल्हावास क्षेत्र के गांव कोयलपुर में गत रात्रि दो बजे एक व्यक्ति का अपहरण किया कर लिया है। इस संबंध में अपहरण किए गए व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस गांव के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस को फिलहाल अपहरण किए गए व्यक्ति के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कोयलपुर निवासी पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार रात्रि सभी परिजन खाना खाकर अपने घर में सोए हुए थे। रात करीब 2 बजे किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। जब उनके पति राजबीर (40 साल) ने उठकर दरवाजा खोला तो घर के बाहर एक सफेद रंग की कार खड़ी हुई थी। उनके पति को दो अज्ञात लोग उस गाड़ी में डालकर ले गए।
विज्ञापन


जब उन्होंने शोर मचाया तो वह भी पीछे-पीछे दौड़ी आईं और उन्होंने भी शोर मचाना शुरू किया, लेकिन तब तक अज्ञात लोग उनके पति को गाड़ी में डालकर ले जा चुके थे। इस संबंध में मातनहेल के चौकी इंचार्ज नितीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला है। अभी गांव के मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है लेकिन अभी तक अपहरण किए गए व्यक्ति के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरों में नहीं मिली रिकार्डिंग, तो कोई मिला खराब
पुलिस जांच के दौरान गांव में घर के आसपास में सीसीटीवी की फुटेज देखने के लिए दिन भर लगा दिया, लेकिन किसी कैमरेे में रिकार्डिंग नहीं मिली तो कोई कैमरा खराब मिला। एक कैमरा ठीक था, लेकिन उसमें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। सोमवार शाम तक इस मामले में पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली थे।


पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की हुई है। सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही हैं, लेकिन फिलहाल कोई सफलता नहीं मिल पाई है। लोगों से भी पूछताछ की गई है। इस संबंध में कोई सुराग नहीं लगा है। - सोमबीर सिंह, थाना प्रभारी, साल्हावास।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed