{"_id":"572906b64f1c1bfa525ce21d","slug":"jhajjar-hindi-news-accideeentt-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":" तेज रफ्तार कार ने छात्राओं को कुचला, दो की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार ने छात्राओं को कुचला, दो की मौत, तीन जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Wed, 04 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार दोपहर बाद झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर गांव कुलाना चौक पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब छात्राएं कॉलेज से वापस अपने घर लौट रहीं थीं। दुघर्टना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बाद में मौके पर मौजूद दुकानदारों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तुरंत वीटी करवा वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पाई। घायलों को इलाज के लिए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल लाया गया। हादसे की जानकारी होने पर एसपी जश्नदीप सिंह, डीएसपी हंसराज अस्पताल पहुंचें और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटनाक्रम के अनुसार गांव कुलाना की दीपा, ज्योति, नीरू, शीतल व प्रिया इसी मार्ग पर स्थित गांव गुरावड़ा के सरकारी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं। इन छात्राओं का दस जमा दो का रिजल्ट न आने के चलते अभी इन छात्राओं का कॉलेज में प्रोविजनल दाखिला लिया हुआ था। मंगलवार को दोपहर एक बजे यह छात्राएं रेवाड़ी की ओर से आई बस से उतरीं और पैदल अपने घर की ओर जाने लगीं। इसी बीच रेवाड़ी की ओर से तेज गति से आ रही काले रंग की एक स्कार्पियो गाड़ी ने छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दीपा पुत्री कृष्ण, ज्योति पुत्री सुभाष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि नीरू पुत्री सुरेश, शीतल पुत्री हरिओम, प्रिया पुत्री लोकराम गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल छात्राओं का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायलों में नीरू की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस द्वारा शाम को दोनों छात्राओं का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया। बाद में गांव में गमगीन माहौल में दोनों छात्राओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया।