फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Five month old fetus found in Sundarehti village

Jhajjar: सुंदरेहटी गांव में मिला पांच माह का भ्रूण, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Dec 2023 06:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Dec 2023 06:38 PM IST
सार

आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आसपास के अस्पतालों का रिकॉर्ड व गर्भवती महिलाओं का डाटा भी पुलिस जांच करेगी। पुलिस टीम ने 72 घंटे के लिए भ्रूण को नागरिक अस्पताल झज्जर में रखवाया है।

विज्ञापन
Jhajjar: Five month old fetus found in Sundarehti village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के साल्हावास क्षेत्र के गांव सुंदरेहटी से लडायन सड़क पर करीब पांच माह का भ्रूण मिला है। भ्रूण देखकर ग्रामीणों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। भ्रूण मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


साथ ही भ्रूण को नागरिक अस्पताल झज्जर में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। थाना साल्हावास पुलिस को सूचना मिली कि सुंदरेहटी गांव में लडायन सड़क पर भ्रूण पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह करीब पांच माह का भ्रूण है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने आसपास के लोगों को सूचना दी। अब भ्रूण फेंकने वालों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने भ्रूण को नागरिक अस्पताल में रखवाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत एकत्रित कराए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed