फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Five accused arrested in cyber fraud case

Jhajjar: साइबर फ्रॉड के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार,  जोधपुर में चला रहे थे कैफे

Wed, 30 Oct 2024 11:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 11:37 PM IST
सार

आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Jhajjar: Five accused arrested in cyber fraud case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ के एक व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर, झज्जर पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर सेल झज्जर प्रबंधक निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उनके फोन पर टेलीग्राम एप से एक मैसेज आया, जिसमें उन्हें वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा। उन्हें एक लिंक भेजा गया, जिसे साइनअप कर लॉगिन कर दिया। इसके बाद उनके पास ट्रायल बोनस के रूप में कुछ पैसे भेजे। इसके बाद उनके बताए अलग-अलग खातों में उन्होंने करीब 13 लाख से ज्यादा राशि डाल दी।
विज्ञापन


इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर सेल झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में करीब 3 लाख 50 हजार रुपये खाते में ही सीज करवाए गए। पुलिस ने इस मामले में जोधपुर में कैफे चलाने वाले पांच आरोपियों को जोधपुर से काबू किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीन, नजरू खान, नरेश, भवानी सिंह, सूर्यपाल निवासी राजस्थान के तौर पर की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed