फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, crash, parivedana samiti, jhajjar news

अवैध कब्जे के मामले पर पूर्व विधायक राजौरा और कटारिया में तू-तू, मैं-मैं

Sat, 10 Sep 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 10 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, crash, parivedana samiti, jhajjar news
झगढ़ा - फोटो : bureau
पंचायत भवन में हुई परिवेदना समिति की बैठक में शुक्रवार को अवैध कब्जे के मामले पर दो भाजपा नेता पूर्व विधायक दरियाव सिंह राजौरा और प्यारे लाल कटारिया भिड़ गए। विभिन्न पार्टियों की टिकट पर विस का चुनाव लड़ चुके प्यारेलाल कटारिया ने किसी अवैध कब्जे को लेकर शुक्रवार को परिवेदना समिति की बैठक बुलाई थी। नेता की मानें तो पिछली बैठक में इसी अवैध कब्जे को हटाने के संबंध में चर्चा भी हुई थी।
विज्ञापन

लेकिन जब इस पर कोई काम नहीं हुआ तो फिर से प्यारे लाल कटारिया ने इस अवैध कब्जे को लेकर अपनी शिकायत पर विचार करने की बात कही। जिसके बाद बैठक में मौजूद पूर्व विधायक दरियाव सिंह राजौरा काफी उग्र हो गए और उन्होंने रोष जाहिर करते हुए शिकायतकर्ता प्यारेलाल कटारिया को खूब खरी खोटी सुना डाली। इसी बात पर दोनों पक्ष में तू-तू, मैं-मैं होने लगी। मामला बढ़ता देख
विज्ञापन

बैठक में मौजूद लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
बैठक में झज्जर के नागरिक अस्पताल में आउट सोर्सिंग पर लगे कर्मचारी भी पिछले करीब दस माह से वेतन न मिलने पर अपनी नाराजगी जाहिर करने परिवेदना समिति की बैठक में पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी शिकायत मंत्री महोदय को सौंपी। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने इससे पहले भी परिवेदना समिति की बैठक में मानदेय न मिलने को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय परिवेदना समिति की तत्कालीन अध्यक्ष व संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने अस्पताल प्रबंधन को जल्द से जल्द वेतन दिए जाने के आदेश भी दिए थे। लेकिन वह आदेश भी हवा में फुर्र हो गए। आउट सोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों की बात सुनने के बाद मंत्री राव नरवीर सिंह ने जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एजेंडे में शामिल 16 परिवाद सुने और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के आदेश दिए। लोक निर्माण मंत्री से बुपनिया के ग्रामीण की शिकायत कि, उनके गांव में विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में घटिया निर्माण सामग्री लगाई जा रही है। मंत्री ने शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए विकास कार्य में उपयोग हुई और उपयोग हो रही निर्माण सामग्री के सैंपल भरने के आदेश दिए। साथ ही लैब से जांच करवाने को कहा। राव नरवीर ने कहा कि विकास कार्यों में जनता के धन का उपयोग होता है, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। बैठक में नेहरू कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंत्री के समक्ष बहादुरगढ़ से झज्जर सड़क मार्ग पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक रोडवेज की बस न चलने की शिकायत की। उपायुक्त ने तुरंत जीएम रोडवेज को तलब करते हुए पूछा क्या बात है। जीएम रोडवेज ने कहा कि कल से बस चला देंगे। मंत्री ने छात्रों से समय पूछा किस-किस समय बस चाहिए। छात्रों ने सुबह आठ बजे बहादुरगढ़ से झज्जर और दो बजे झज्जर से बहादुरगढ़ सड़क मार्ग पर रोडवेज बस चलाने की बात कही। मंत्री ने जीएम रोडवेज को आदेश देते हुए कहा कि तुरंत बस सेवा शुरू करें, ताकि छात्रों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। उपायुक्त ने जीएम रोडवेज को कल से ही छात्रों की मांग पर बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed