{"_id":"66ab76698c97988054077f8b","slug":"jhajjar-another-accused-arrested-in-the-case-of-robbery-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: लूटपाट करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, गैस एजेंसी से हथियार के बल पर की थी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: लूटपाट करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, गैस एजेंसी से हथियार के बल पर की थी वारदात
Thu, 01 Aug 2024 05:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:20 PM IST
सार
पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल निवासी पटौदी गुरुग्राम के तौर पर की गई। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के झज्जर में बीते दिनों तिरुपति गैस एजेंसी से बदमाशों ने अवैध हथियार के बल पर लूटपाट की थी। इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि रणबीर निवासी कहाडी ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह एजेंसी में मुंशी का कार्य करता है।
विज्ञापन
जुलाई 2024 को दो लड़के कमरे के अंदर आए, जिनमें से एक के हाथ में पिस्तौल था। उनका एक अन्य साथी बाहर खड़ा था। उन्होंने उसपर पिस्तौल तान दी थी। गल्ले से 128000 रुपये निकाल लिए। एक कर्मचारी का मोबाइल फोन छीनकर ले गए।
विज्ञापन