फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   JE arrested taking bribe of 48 thousand rupees in Jhajjar

Haryana: झज्जर में पकड़ा गया घूसखोर जेई, 48 हजार रिश्वत रुपये लेते दबोचा, एसीबी टीम ने लगाया था ट्रैप

Mon, 21 Apr 2025 06:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Apr 2025 06:17 PM IST
सार

एसीबी रोहतक को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि वह ठेकेदारी का कार्य करता है। उसने जन स्वास्थ्य विभाग झज्जर में सफाई के कार्य का ठेका लिया हुआ है।

विज्ञापन
JE arrested taking bribe of 48 thousand rupees in Jhajjar
घूसखोर जेई गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रोहतक की टीम ने झज्जर में कनिष्ठ अभियंता (जेई) रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पब्लिक हेल्थ झज्जर के जेई अंकित को एसीबी टीम ने 48 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा है। आरोपी जेई शिकायतकर्ता से घूस ले रहा था। उसे झज्जर के गुरुग्राम रोड स्थित जलघर से रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई को पकड़ने के लिए एसीबी टीम ने ट्रैप लगाया हुआ था।
विज्ञापन


एसीबी रोहतक की टीम ने सोमवार को जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के जेई को पेमेंट के भुगतान व एलईडी लाइट संबंधित काम का इंद्राज एमबी में दर्ज करने की एवज में में 48 हजार रुपये की रिश्चत लेते राज्य सतर्कता ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ धारा 7/7ए पीसी एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रोहतक में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



 
एसीबी रोहतक को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि वह ठेकेदारी का कार्य करता है। उसने जन स्वास्थ्य विभाग झज्जर में सफाई के कार्य का ठेका लिया हुआ है। इस कार्य के लगभग 15 लाख रुपये की पेमेंट के भुगतान व उसके द्वारा किए जा रहे एलईडी लाइट संबंधित कार्य का इंद्राज एमबी में दर्ज करने की एवज में जन स्वास्थ्य विभाग के जेई अंकित ने उससे कुल 88 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी अंकित जेई उपरोक्त के हितेंद्र ठेकेदार के साथ अच्छे संबंध है। इससे पहले भी 18 अप्रैल को अंकित को हितेंद्र ठेकेदार के माध्यम से 26 हजार रुपये नगद पहले भी बतौर रिश्वत दे चुका है। अब उसके द्वारा 48 हजार रुपये की और रिश्वत की मांग की जा रही है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ट्रैप लगाया था। इसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया। इस मामले में ठेकेदार ने सोमवार को जेई से संपर्क किया। जेई ने ठेकेदार को गुरुग्राम रोड झज्जर स्थित जलघर के पास बुलाया, जहां से मांगी गई रिश्चत की राशि दी गई। जैसे ही जेई अंकित ने रिश्वत की राशि ली तो एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed