फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Indiscriminate firing on car riders in Jhajjar: one killed and two seriously injured, attackers came in Braja

Jhajjar: कार सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग; एक की मौत और दो गंभीर रुप से घायल, हमलावरों ने किए 50 फायर

Wed, 23 Aug 2023 04:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 23 Aug 2023 04:03 PM IST
सार

झज्जर में बदमाशों ने दिनदहाड़े कार में सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवकों पर करीब 50 फायर किए थे। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रुप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Indiscriminate firing on car riders in Jhajjar: one killed and two seriously injured, attackers came in Braja
गाड़ी पर किए गए फायर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के बेरी के दुजाना चौक दिनदहाड़े ब्रेजा कार में सवार होकर आए युवकों पर बलेनो कार सवार युवकों की गाड़ी के आगे गाड़ी अड़ा कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलवारों ने करीब दो दर्जन राउंड फायर कार पर किए और कार में सवार युवक भागने लगे तो उनका पीछा करते हुए उन पर फायर किए। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
गोली चलने की सूचना मिलने के बाद बेरी डीएसपी प्रदीप कुमार, बेरी थाना प्रभारी विवेक मलिक, शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया और घायलों को प्रथामिक उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान नहीं हो पाई
चिकित्सकों ने प्रथामिक उपचार के बाद घायलों को पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया। घटनाक्रम के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिस गाड़ी पर हमला हुआ है, उस पर भी करीब दो दर्जन निशान है। प्रारंभिक जांच में दुजाना की और से आ रही नीले रंग की बलेनेा गाड़ी के आगे ब्रेजा गाड़ी अड़ाते हुए पहले हमलवारों ने गाड़ी को रूकवाया ओर उसके बाद अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मृतक की पहचान नही हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रम के बाद जिले में वीटी करवाई गई। लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। पुलिस की विभिन्न टीमें जांच में लग गई। बेरी शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल का कहना है कि दुजाना चौक में गोली चलने की सूचना मिली थी। घटनाक्रम में एक युवक की मौत हुई है और दो गंभीर रूप से घायल है। गाड़ी में सवार युवकों में सन्नी रिटौली, आशीष गोच्छी, रिंकू डीघल, मोहित कबूलपुर के रूप में पहचान हुई है।  मामले की जांच की जा रही है। मृतक की अभी पहचान नही हुई है। जो भी कानूनी कार्रवाही होगी अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed