{"_id":"8404c032225d1ba76b5a6f64e9caf22b","slug":"i-peon-chugta-rs-ground-thieves-absconded-with-cash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चपरासी जमीन से रुपये चुगता रहा, चोर कैश लेकर फरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चपरासी जमीन से रुपये चुगता रहा, चोर कैश लेकर फरा
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज विभाग में जयनारायण सिंह चपरासी है। वह बृहस्पतिवार को पौने 12 बजे के करीब सेल टैक्स के 1 लाख 65 हजार 600 रुपये जमा करवाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ पटियाला पहुंचा था।
विज्ञापन
वह बैंक के अंतिम कैश काउंटर पर पहुंचा, वहां तब कैशियर मौजूद नहीं था। नकदी उसने कैश काउंटर पर रख दी। इसी बीच उसके पास तीन युवक पहुंचे।
एक ने पर्स निकाला और उसमें से कुछ रुपये निकाल कर काउंटर के पास नीचे फर्श पर डाल दिए। दूसरे ने चपरासी जयनारायण को पैसे गिरने की जानकारी दी।
चपरासी नीचे गिरे 10-10 और एक नोट 20 का, कुल 120 रुपये को उठाने लगा तो इसी बीच युवक कैश काउंटर पर रखे 1 लाख 65 हजार 600 रुपये उठाकर फरार हो गया।
कुछ देर बाद जयनारायण नीचे से रुपये उठाकर पलटा तो ध्यान अपने कैश की ओर गया, जो कि गायब मिला। उसने शोर मचाया तो बैंक के दरवाजे तुरंत बंद कर दिए गए, लेकिन तब तक तीनों चोर रुपये उड़ाकर निकल चुके थे।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में नहीं दी सूचना, सीधा पहुंचा पुलिस चौकी
बैंक से 1.65 लाख रुपये चोरी होने पर परेशान चपरासी जयनारायण ने बैंक अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद वह बैंक से निकला और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने की बजाय सीधा पास की पुलिस चौकी पहुंच गया।
विज्ञापन
वहां वारदात की सूचना दी और इसके बाद अपने विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी दी। सूचना के बाद चौकी प्रभारी मुकेश स्टेट बैंक ऑफ पटियाला पहुंची और छानबीन शुरू की।
कुछ देर बाद डीएसपी धीरज कुमार भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी और चोरों के हुलिए के बारे में नाकों पर पुलिस को अलर्ट किया। देर सायं तक चोरों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला था।
पहले सोनीपत, फिर बहादुरगढ़ और अब झज्जर
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में चोरों ने बृहस्पतिवार को चोरों ने जिस अंदाज में 1.65 लाख रुपये उड़ाए, इस तरह की पांच दिनों में यह तीसरी वारदात है।
31 अक्तूबर को चोरों ने सोनीपत के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेल टैक्स कुंडली के कर्मचारियों को झांसे में लेकर 2.70 लाख रुपये उड़ाए थे।
इसके बाद 3 नवंबर को बहादुरगढ़ में भी स्टेट बैंक से आरटीए कर्मी से चार लाख रुपये उड़ा ले गए। पुलिस इन दो वारदातों में उलझी हुई थी कि वीरवार को झज्जर में ठीक इसी अंदाज में 1.65 लाख रुपये चुरा लिए गए।
तीनों वारदातों में कॉमन है कि बदमाशों ने सरकारी कर्मियों को झांसे में लेने के लिए 10-10 रुपये के नोट नीचे फर्श पर गिराए थे। पुलिस तीनों वारदातों के तार आपस में जोड़ते हुए छानबीन में लगी है।