फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   I dont like tannu, so i killed

तन्नू नहीं लगती थी अच्छी, गला दबाकर मार डाला

Thu, 03 Dec 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
I dont like tannu, so i killed

गांव रूडियावास निवासी चार साल की तन्नू का कसूर केवल इतना था कि उसे परिजनों का प्यार मिल रहा था। जबकि सौतेली मां बबिता के सीने पर यह सब देखकर सांप लोट जाता था।

विज्ञापन


उसने इसी जलन में मासूम तन्नू की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को हादसा दिखाने के लिए सौतेली मां ने शव को पशुओं का चारा डालने की खोर में डाल दिया।

फिर उसके गुम होने की अफवाह फैलाकर खुद भी उसकी तलाश में जुट गई। बुधवार को पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की तो सौतेली मां ने सारा कुछ कबूल करते हुए साजिश से पर्दा उठा दिया।
विज्ञापन


बबिता ने कहा कि मुझे तन्नू पसंद नहीं थी, इसीलिए यह कदम उठाया। इससे पहले शातिर मां बबिता ने चुपके से ही मासूम तन्नू के शव का दाह संस्कार करवाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस व मृतका के मामा ने मौके पर पहुंच कर उसके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 दिन तक पुलिस दौड़ती रही इधर-उधर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 नवंबर की रात कातिल बबिता ने शातिराना अंदाज में अपने मनसूबों को अंजाम दिया। लेकिन बाहरी दिखावे के लिए बेटी की मौत का गम भी दिखा रही थी।

तीन दिन से ब्लाइंड चल रहा तन्नू मर्डर पुलिस के लिए भी एक चुनौती बना हुआ था। लेकिन पुलिस ने चौथे दिन ही इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया।

पुलिस को जांच में पता चला कि सौतेली मां बबिता ने ही तन्नू की मौत की कहानी लिखी थी। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी मां को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी मां बबिता ने पुलिस के सामने सारी सच्चाई उगल दी।

शादी के बाद से ही सताती थी तन्नू को
मृतका तन्नू के मामा मंजीत बताया कि उसकी बहन व मृतका तन्नू की मां मोनिका की शादी करीब पांच साल पहले आर्मी में तैनात रूडियावास निवासी मंजीत के साथ हुई थी।

शादी डेढ़ साल बाद उसकी बहन मोनिका की किसी बीमारी के चलते मौत गई और वो अपनी बेटी तन्नू की जिम्मेवारी अपने पति मंजीत पर सौंप गई, लेकिन मंजीत ने कुछ ही दिनों बाद बबिता के साथ दूसरी शादी कर ली।

बबिता शादी के बाद से तन्नू की बिना वजह पिटाई करती और उसे परेशान करती रहती थी। तन्नू के मामा मंजीत ने बताया कि जब वो तन्नू से मिलने जाते थे तो तन्नू उनसे पिटाई की सारी बात बताती थी।

मंजीत ने बताया कि जब उन्हें उसकी मौत होने की बात सुनी तो उन्हें संदेह हो गया था कि उसकी मौत सामान्य नहीं बल्कि तन्नू की हत्या की गई है।

ईष्या बना हत्या का कारण: डीएसपी
डीएसपी हंसराज ने बताया कि आरोपी महिला बबिता ने बड़े शातिर अंदाज में मासूम तन्नू की हत्या की। गला दबाकर हत्या कर मासूम के शव को भैंस की चारा खाने वाली कूंडली में डाल दिया, ताकि लोगों ये प्रतीत हो की मासूम तन्नू की हत्या भैंस की टक्कर होने से हुई है।

आरोपी महिला से पूछताछ में पता चला कि उसका एक बेटा है और उसके परिवार वाले उसके बेटे को लाड-प्यार की बजाए तन्नू से ज्यादा लाड-प्यार करते थे जो उसे असहनीय था।


इसी कारण उसने उसकी हत्या कर दी। डीएसपी ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed