फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Htet exam

परीक्षा दे रही महिलाओं से मिली आंसर की

Mon, 16 Nov 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 16 Nov 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Htet exam

पीजीटी की परीक्षा नकल के साये में रद होने के बावजूद आंसर की का कारोबार करने वाले दलाल रविवार को भी टीजीटी परीक्षा में दिखाई दिए। झज्जर के नेहरू कॉलेज में सायं कालीन सत्र मेें महिलाओं द्वारा अपने कपड़ों आंसर की लिखी गई।

विज्ञापन


परीक्षा के दौरान दोपहर करीब तीन बजे जब रूम में ड्यूटी दे रहे शिक्षक को कमरे में बैठी दो महिलाओं की गतिविधियां संदेहजनक लगी तो उसने महिलाओं की तलाशी लेने के लिए महिला पुलिसकर्मी को बुलाया गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान झज्जर व रोहतक की दो महिलाओं के कपड़ों पर आंसर की लिखी हुई मिली जबकि एक अन्य तीसरी महिला ने अपने हाथ पर कुछ आंसर लिख रखे थे। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय नेहरू महाविद्यालय में बने परीक्षा केंद्र में सांयकालीन सत्र की परीक्षा आरंभ होते ही तीन महिला परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर ड्यूटी देने वाले स्टाफ को शक हुआ। जिसकी जानकारी मिलने पर मौके पर मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संज्ञान में मामला आते ही तुरंत तीनों की जांच कराई गई। जिनमें दो परीक्षार्थी सविता निवासी सुभाष नगर झज्जर तथा भैंसरू कला निवासी सुमित्रा के सूट पर लिखित सामग्री अंकित मिली।

वहीं तीसरी महिला परीक्षार्थी नीलोठी निवासी प्रवीण की हथेली पर भी कुछ लिखा मिला। जांच के दौरान प्रवीण ने अपने हाथ रगड़ लिखित कार्य मिटाने का प्रयास भी किया गया। आरोप है कि जब उसे रोका गया तो उसने ड्यूटी देने वाले स्टाफ से भी अभद्र व्यवहार किया।

जिसके चलते परीक्षा केंद्र अधीक्षक की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को कर दी र्गई। परीक्षा केंद्र स्टाफ ने तीनों परीक्षार्थियों के खिलाफ यूएमसी भी बना दिया। सूचना मिलने पर डीसी अनिता यादव व एसपी सुमित कुमार भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे। पूछताछ के दौरान प्रवीन ने डीसी के साथ भी अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की। वहीं मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 188 व 420 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।

जांच के लिए भेजे जाएंगे कुर्ते
पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में लेने के बाद उनके परिजनों को सूचित किया तथा महिलाओं के कपड़े भी मंगवाए गए। सविता व सुमित्रा के जिन कुर्तों पर आंसर की अंकित है, उसे जांच के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में भिजवाया जाएगा।

बोर्ड में जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आंसर की सही है या गलत। सिटी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मुनेश ने बताया कि तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी निकलकर सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जैमर के कारण लोगों को हुई परेशानी
एचटेट के परीक्षा केंद्रों में मोबाइल के प्रयोग को रोकने के लिए जैमर लगाए गए थे। इन जैमरों के कारण परीक्षा केंद्रों के आस-पास रहने वाले लोगों के मोबाइल का नेटवर्क बाधित रहा। लोगों को फोन करने व सुनने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


एचटेट परीक्षाओं में नकल रहित परीक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। नेहरू कॉलेज में दो परीक्षार्थियों के कुरते पर तथा एक के हाथ पर कुछ लिखा मिला है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। -अनिता यादव, डीसी, झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed