{"_id":"575877594f1c1b23379c56bf","slug":"hindi-story-road-jaam-jhajjhar-bahadurgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा नाले में गिरकर घायल, लोगों ने नजफगढ़ रोड किया जाम, प्रशासन सख्त, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा नाले में गिरकर घायल, लोगों ने नजफगढ़ रोड किया जाम, प्रशासन सख्त, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
jaam
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौगान माता मंदिर में बुधवार सुबह पूजा करने आई बुजुर्ग महिला नाले में गिर गई। जिसको आसपास के लोगों ने निकाला। इसके बाद लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजफगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। लंबे समय से बदहाली का शिकार चौगान माता मंदिर के हालात न सुधरने पर लोगों में आक्रोश बना हुआ है। जाम की सूचना मिलने पर डीएसपी धीरज मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने उनसे मंदिर के पास बने नाले के स्थायी समाधान की मांग की।
दरअसल, बुधवार की सुबह मंदिर में पूजा करने आई महिलाओं में से एक बुजुर्ग महिला मंदिर के साथ बने खुले नाले में गिर गई। अन्य महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को नाले से निकाला। इस घटना के कुछ समय पश्चात ही स्कूटी पर सवार कॉलेज जा रही एक छात्रा भी मंदिर के सामने ही पानी से भरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गई। मंदिर की बदहाली से पहले से ही परेशान यहां के लोगों का इन दोनों घटनाओं से गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मंदिर के पास नजफगढ़ रोड पर जाम लगा दिया और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम खुलवाने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस की सख्ती और आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
डीएसपी का आश्वासन
जाम की सूचना मिलने पर डीएसपी धीरज मौके पर पहुंचे। लोगों ने डीएसपी को बताया बरसाती पानी की निकासी नहीं होने के कारण चौगान माता मंदिर के बाहर बने गड्ढों में आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। डीएसपी ने तुरंत प्रशासन के संबंधित अधिकारियों से बात कर इस समस्या का समाधान करने की बात कही।
विज्ञापन
जटवाड़ा मोहल्ला में नजफगढ़ रोड स्थित चौगान माता के मंदिर से यहां के सैकड़ों परिवारों की आस्था जुड़ी है। करीब डेढ़ साल पहले नजफगढ़ रोड पर निकासी नाला बनाया गया था, जो मंदिर के साथ से होकर गुजर रहा है, लेकिन इस नाले की निकासी नहीं हो पा रही। इस वजह से चौगान माता मंदिर के पास तो हर वक्त गंदा पानी भरा रहता है। जिस कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहद परेशानी हो रही है। मंदिर के एक तरफ का रास्ता तो लगभग बंद है। इस वजह से सड़क पर बने गड्ढे भी दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।
धरना भी दिया
इस समस्या के समाधान के लिए यहां के लोग काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। अप्रैल के महीने में कई सामाजिक संगठनों ने लघु सचिवालय में धरना भी दिया था। एक बार अधिकारियों ने यहां का निरीक्षण भी किया, लेकिन समाधान नहीं हो सका।
ऐसे हो सकता है समाधान
दरअसल, इस नाले को सड़क की दूसरी ओर बने नाले से मिलाना था। पुलिया भी बनी लगी किसी कारण काम अधूरा रह गया। लोगों का आरोप है कि एक पार्षद के कहने पर इस पुलिया को बंद कराया गया। जिस कारण आज ये गंभीर हालत बने हैं। लोगों के मकानों में भी सीलन बन रही है।
हंगामें के बाद हुई बैठक
हंगामे के बाद जटवाड़ा मोहल्ला में लोगों की एक बैठक हुई। बैठक में समस्या के समाधान के लिए एक बार फिर शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में कन्हैयालाल राठी, चंदन राठी, नेहरू राठी, अजीत राठी, नरसिंह राठी, जगबीर राठी, राजसिंह राठी, हरपाल राठी, रवींद्र राठी, प्रदीप राठी, रमेश राठी, रणधीर ंराठी, रामसिंह, सुरेश कुमार, मनोज शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सोनू शर्मा, सोनू राठी, लालू मिस्त्री, बिट्टू भाटिया, नरेश कुमार, अमित राठी, अर्जुन राठी, संदीप कुमार, सहित कई लोग मौजूद रहे।