फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, crime story, muder, jhajjhar/bahadurgrah

मामूली काहसुनी में पूर्व सैनिक ने चलाई गोली, एक युवक की मौत, एक घायल

Mon, 16 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 16 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
hindi story, crime story, muder, jhajjhar/bahadurgrah
बंदूक
क्षेत्र के गांव छौछी में देर शाम को मामूली कहासुनी को लेकर एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से अपने पड़ोसियों पर फायरिंग कर दी। गोली से एक युवक की मौत गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों की मदद से रोहतक पीजीआई भर्ती करवाया गया। जहां घायल युवक की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांव छौछी मे रविवार देर शाम को पूर्व सैनिक धर्मेन्द्र का अपने पड़ोसी राजपाल के साथ किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में इतना विवाद बढ़ गया कि तैश में आकर पूर्व सैनिक धर्मेंद्र अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर घर सेे निकाल लाया और गोली चल दी। पूर्व सैनिक द्वारा रिवाल्वर से चलाई दो गोलियों में से एक गोली राजपाल के सिर व एक गोली उसकी छाती में लगी। बाद में झगडे़ का बीच-बचाव करने आए चचेरे भाई जय सिंह पर पूर्व सैनिक ने एक गोली चलाई। जोकि जय सिंह को पेट में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


घटनाक्रम के बाद पूर्व सैनिक मौके से फरार हो गया। ऊधर घटनाक्रम के बाद परिजनों द्वारा गोली लगाने के बाद  राजपाल व जय सिंह को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीजीआई लेकर जाने लगे तो राजपाल ने बीच रास्ते गांव डीघल के पास ही दम तोड़ दिया। जय सिंह गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज पीजीआई एमएस रोहतक चल रहा है। जानकारी के अनुसार घटना में पूर्व सैनिक के हाथों मौत का ग्रास बनने वाला राजपाल गांव में बिकने वाली अवैध शराब के खिलाफ था, और इसके लिए उसके पिछले काफी दिनों से मुहिम भी छेड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव छौछी में पूर्व सैनिक द्वारा दो युवकों पर गोली चलाने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थे। मामला आपस में मामूली कहासुनी का था। इसी को लेकर पूर्व सैनिक ने गोली चला दी। जिसमें राजपाल की मौत हो गई और जयसिंह का पीजीआई एमएस रोहतक में इलाज चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी धर्मेंन्द्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए बेरी थाना प्रभारी टीम, डीघल चौकी, सीआईए टीम लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफतार कर लिया जाएगा।

कुलबीर सिंह, थाना प्रभारी बेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed