फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hindi story, crime in beri, jhajjhar/bahadurgrah

कार सवारों ने महिला पर दागी चार गोलियां, मौत

Mon, 13 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 13 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hindi story, crime in beri, jhajjhar/bahadurgrah
crime - फोटो : Bureau
थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव एमपी माजरा में रविवार सुबह एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कई वर्षों से महिला का सुसराल वालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना की की सूचना बेरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

 गांव माजरा में महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद डीएसपी हंसराज, बेरी थाना प्रभारी कुलबीर, एएसआई पवन कुमार व बेरी थाने की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का कई वर्ष से अपने ससुराल वालों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। महिला कुछ दिन पहले ही अदालत में अपनी जमीन का केस जीती थी। महिला करीब डेढ़ वर्ष से प्रमिला बेरी के एमपीमाजरा गांव में अपने भाइयों के साथ पंचायती जमीन को ठेके पर लेकर खेती-बाड़ी करके अपना गुजारा कर रही थी। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह महिला घर के साथ लगाते प्लॉट में गोबर डालने के लिए जा रही थी, उसी दौरान एक ऑल्टो गाड़ी वहां पहुंची और उसमें बैठे लोगों ने चार गोलियां प्रमिला पर दाग दीं। गोलियां लगने से प्रमिला की मौके पर मौत हो गई। परिजनों का कहना था महिला प्रमिला की शादी 20 वर्ष पहले झज्जर जिले के गांव बाढ़सा में हुई थी। उस दौरान महिला का पति जयभगवान से विवाद हो गया था और महिला कुछ दिनों के लिए तीन बच्चों को पति के पास छोड़कर अपने मायके सिलाना में रहने के लिए आ गई थी और पीछे से महिला के पति जयभगवान ने तीनों बच्चों की हत्या कर दी थी। उसके इस कुकृत्य पर कोर्ट ने उसे जेल भेजा था। सजा के दौरान महिला के पति ने जेल में ही आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इसके बाद से ही बाढ़सा गांव में उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने भाइयों प्रदीप व संदीप के साथ गांव सिलाना रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पूर्व प्रदीप व संदीप ने एमपी माजरा गांव के वीरेंद्र की जमीन खेती-बाड़ी के लिए ठेके पर ली और वे प्रमिला व अपने शेष परिवार सहित एमपी माजरा में ही रह रहे थे। उधर, प्रमिला ने बाढ़सा में अपने ससुराल की सात एकड़ जमीन से हिस्सा लेने के लिए कोर्ट में केस डाल रखा था। कुछ दिन पूर्व कोर्ट ने प्रमिला के पक्ष में फैसला दिया। ओमप्रकाश ने बताया कि प्रमिला के पति ने 2003 में उसके बेटे सन्नी 10 साल , बेटी पूजा 7 साल, बेटे मोहित 4 साल की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। प्रमिला के पति जयभगवान ने जेल मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से ससुराल वालों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था।



मृतक महिला के सुसराल वालों के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व कोर्ट ने प्रमिला के पक्ष में फैसला दिया। रविवार सुबह महिला पर चार गोलियां चलाई गईं। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सास, जेठ व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
-बेरी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed