फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: The body of a person missing from Delhi for ten days was found in a plot in Siddipur

Haryana: दिल्ली से दस दिन से लापता व्यक्ति का शव सिद्दीपुर में प्लाट में मिला, कमरे में फंदे से लटका था शव

Tue, 19 Nov 2024 09:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 09:03 PM IST
सार

छोटे भाई की पत्नी प्लाट में टंकी रखने पहुंची तो कमरे में फंदे से शव लटका था। परिजनों ने हत्या करके शव लटकाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Haryana: The body of a person missing from Delhi for ten days was found in a plot in Siddipur
बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन व स्ट्रेचर पर रखा शव। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के कैर गांव से दस दिन पहले लापता हुए व्यक्ति का शव बहादुरगढ़ के गांव सिद्दीपुर में स्थित उसी के प्लाट में बने एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। शव पूरी तरह गली-सड़ी अवस्था में मिला है। सूचना पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। यहां से उसे पीजीआईएमएस भेजा गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान विजयपाल (40) निवासी कैर के रूप में हुई है। वह दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (डीटीसी) के मुंडैला स्थित डिपो में सफाई का काम करता था। 10 नवंबर को वह घर से लापता हो गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर के करीब दो बजे मृतक विजयपाल के छोटे भाई राजकुमार की पत्नी शर्मिला सिद्दीपुर गांव में स्थित अपने प्लाट में पानी की टंकी रखने आई तो उसने कमरे के अंदर फंदे से शव लटका देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे और कमरे में देखा तो विजयपाल का शव फंदे से लटका था और उस पर एसिड डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। एक नजर में शव पहचान में नहीं आ रहा था।


दिल्ली के कैर गांव और सिद्दीपुर गांव के बीच की दूरी एक से डेढ़ किलोमीटर है। राजकुमार ने बताया कि विजयपाल प्लाट पर आता-जाता था। परिजनों ने विजयपाल की हत्या करके शव को लटकाने और उसकी पहचान मिटाने की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed