फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana Police STF arrested the fraudster of UP

Haryana: ठगी करने वाला 10 हजार का ईनामी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, आठ साल से यूपी पुलिस को थी तलाश

Sun, 01 Jan 2023 10:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 10:50 PM IST
सार

आरोपी आठ साल से यूपी पुलिस ने बच रहा था, उत्तर प्रदेश की साहिबाबाद पुलिस को भी उसकी तलाश थी। आरोपी के खिलाफ साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं। हरियाणा पुलिस ने यूपी की स्पेशल पुलिस टीम के हवाले किया है। 

विज्ञापन
Haryana Police STF arrested the fraudster of UP
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने उत्तर प्रदेश के एक ऐसे वांटेड अपराधी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है जो सस्ती ब्याज दरों पर बैंक लोन के विज्ञापन देकर लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करता था। दबोचे गए आरोपी का नाम दिनेश बब्बर है। बहादुरगढ़ एसटीएफ ने उसे करनाला इलाके से काबू करने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ बहादुरगढ़ इंचार्ज विवेक मलिक की टीम ने यह कामयाबी पाई। उन्होंने बताया कि बदमाश दिनेश करीब 8 साल से उत्तर प्रदेश पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था और वह अपनी गिरफ्तारी से बचता आ रहा था। जिसे कई साल पहले ही वांटेड घोषित करके 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका था। 
विज्ञापन


वर्ष 2014 में आरोपी ने अपने गिरोह के सदस्य के साथ मिलकर साहिबाबाद के रहने वाले संतराम दुबे  के साथ साइबर ठगी करते हुए करीब 1 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए थे। पीड़ित ने बताया कि एक विज्ञापन केआधार पर उसने दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत की गई और उसे बताया गया कि उनका 15 लाख रुपये का लोन मंजूर हो गया है। इसके बाद उसने दिए गए नंबरों पर संपर्क किया। हरीश और कृष्ण नाम के दो व्यक्तियों के साथ उसकी बातचीत हुई। उन्होंने झांसा देकर 1 लाख 35 हजार रुपये दो अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवा लिए, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी संतराम को जब लोन के 15 लाख रुपये नहीं मिले तो उसे संदेह हुआ और उसने दोबारा से उन नंबरों पर बातचीत की तो उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। उसने साहिबाबाद पुलिस को शिकायत दी।
 
उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पाया कि जिन बैंक खातों में धोखाधड़ी करके रुपये जमा करवाए गए हैं वे पानीपत के एक बैंक में फर्जी कागजात तैयार करवाकर नकली नाम से खाते खोले हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया था।


आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में अपने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि साहिबाबाद वाली घटना को उसने अपने साथी कृष्ण कुमार निवासी पानीपत के साथ मिलकर अंजाम दिया था। एसटीएफ बहादुरगढ़ ने यूपी पुलिस से संपर्क करके आरोपी के हरियाणा पकड़े जाने की सूचना दी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश से एक स्पेशल टीम हरियाणा पहुंचे और गिरफ्तार आरोपी को अपने साथ ले गई। इस मामले की आगामी छानबीन उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद थाने की पुलिस करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed