Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four including INLD state president and former MLA Nafe Singh Rathi shot in Bahadurgarh

Haryana: इनेलो प्रदेश अध्यक्ष की ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या, साथी की भी मौत, SIT करेगी जांच

Sun, 25 Feb 2024 07:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 07:20 PM IST
सार

बहादुरगढ़ की बराही फाटक पर गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं गई हैं। इसमें नफे सिंह राठी समेत चार लोगों को निशाना बनाया गया। तीन उनके सुरक्षाकर्मी भी साथ ही थे। 

विज्ञापन
Four including INLD state president and former MLA Nafe Singh Rathi shot in Bahadurgarh
कार पर तोबड़तोड़ गोलियां बरसाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी समेत चार को गोलियां मारी गई। उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं गई। चारों को शहर के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नफे सिंह राठी समेत दो की मौत हो गई है। गाड़ी की खिड़कियों में भी कई गोलियों के निशान हैं। अंधाधुंध फायरिंग के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हमला पूरी प्लानिंग के तहत किया हुआ प्रतीत हो रहा है। तीन सुरक्षा कर्मियों को भी कई गोलियां लगी हैं। बराही फाटक के पास की घटना है। हमलावर आई-20 गाड़ी में सवार होकर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में थे चार लोग, दो की मौत
नफे सिंह राठी के साथ मांडोठी गांव के जयकिशन की भी मौत हो गई। वहीं उनके गनमैन और ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

अस्पताल के बाहर लगा समर्थकों का जमावड़ा
नफे सिंह राठी को गोलियां लगने की सूचना जैसे-जैसे क्षेत्र में फैली लोग अस्पताल के बाहर जुटना शुरू हो गए हैं। अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग पहुंच चुके हैं। नफे सिंह राठी समेत दो की मौत हो गई है। 

अभय चौटाला बोले- मांगी थी सुरक्षा
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह जी हमारे बीच नहीं रहें। उन पर हुए कायराना हमले से पूरा इनेलो परिवार स्तब्ध है, नफे सिंह हमारी पार्टी ही नहीं हमारे परिवार का हिस्सा थे वो मेरे भाई समान थे। नफे सिंह ने हाल ही में सीएम, गृहमंत्री, डीजीपी और कमिश्नर को खुद पर होने वाले हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। उस समय तो सरकार ने राजनीति की और सुरक्षा नहीं दी। क्या सरकार इस में बराबर दोषी नहीं है?

अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश : विज
हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है, "...मैंने अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। एसटीएफ भी हरकत में आ गई है...घटना की जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंचे एसपी
हरियाणा INLD प्रमुख नफे सिंह राठी पर हमले की सूचना पर झज्जर एसपी अर्पित जैन ने कहा, "हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा..."

पूर्व सीएम हुड्डा बोले- बेहद दुखद
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।


रणदीप सूरजेवाला ने साधा सरकार पर निशाना
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा कि बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या की खबर से मैं स्तब्ध हूं। हरियाणा में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ये खट्टर-दुष्यंत सरकार का भयावह चेहरा है। लगातार हो रहे अपराध भाजपा जजपा के खोखले दावों की पोल खोल रहे हैं। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि तथा घायल हुए सुरक्षाकर्मियों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

एसपी ने भी पांच टीमों का किया गठन
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में एसआईटी के अलावा पांच अन्य टीमों का भी गठन किया गया है। एसआईटी जांच टीम में दो डीएसपी शामिल किए गए हैं। वहीं एसपी अर्पित जैन ने सीआईए-1 और 2, एसटीएफ, साइबर टीम, जीआरपी व आरपीएफ की अलग-अलग टीमों का गठन किया है। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राठी उनके साथ विधायक रहे, उनकी मौत से उन्हें गहरा दुख हुआ है।

अभय बोले- सीबीआई जांच हो
इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला ने सीबीआई जांच कराने की मांग की है। वह घटना के बाद करीब 8 बजे बहादुरगढ़ में अस्पताल पहुंचे और इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि नफे सिंह राठी ने कई माह पहले खुद की जान को खतरा बताते हुए कड़ी पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। पिछले दिनों पत्रकारों से भी बातचीत में उन्होंने बताया था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed