{"_id":"571a874b4f1c1bfa248b46fb","slug":"firing-in-bhadurgarh-crime-news-jhajjar-bhadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी देखते व्यक्ति को घर की खिड़की से मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीवी देखते व्यक्ति को घर की खिड़की से मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
टीवी देखते व्यक्ति को घर की खिड़की से मारी गोली
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में टीवी देख रहे एक व्यक्ति पर पर खिड़की से अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली उसकी बाजू पर जा लगी। लहूलुहान पिता को देखकर बेटे तुरंत बाहर निकले। लेकिन तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुका था। जख्मी हालत में उसे तुरंत शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसे दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लाइनपार के हरी नगर निवासी राजेश दिल्ली स्थित एक दवा फैक्टरी में कार्य करता है। वह इन दिनों किराए के मकान में अपने परिवार सहित रह रहा है। बृहस्पतिवार की रात सवा ग्यारह बजे के आसपास जब वह अपने कमरे में टीवी देख रहा था और परिवार के अन्य सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे तभी किसी ने खिड़की से गोली मार दी। गोली राजेश की बाई बाजू पर जा लगी।
विज्ञापन
इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। जब उसके बेटे दौड़े तो देखा कि खिड़की के शीशे भी टूटे हुए हैं। उसके बेटे तुरंत इलाज के लिए यहां के शिवम हॉस्पिटल में ले गए, लेकिन प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसी बीच पुलिस को इस वारदात का पता चला तो तुरंत टीमें यहां पहुंची और गोली चलने को लेकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी व अतिरिक्त एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि घायल राजेश के बेटे के बयान पर नवीन नामक व्यक्ति पर गोली चलाए जाने का शक जताया गया है। ऐसे में उसके खिलाफ ही केस दर्ज कर जांच बढ़ा दी है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।