{"_id":"62ff712b7978ad2cdc71af03","slug":"extortion-demanded-from-goldsmith-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: स्वर्णकार पिता-पुत्र से मांगी साढ़े 24 लाख की रंगदारी, गांव के ही हैं सभी आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: स्वर्णकार पिता-पुत्र से मांगी साढ़े 24 लाख की रंगदारी, गांव के ही हैं सभी आरोपी
Fri, 19 Aug 2022 04:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Aug 2022 04:57 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार नरेश कुमार पुत्र मुंशी राम निवासी दादरी तोए ने बताया कि तोए में उसने ललित ज्वैलर्स के नाम से सुनार की दुकान कर रखी है। जिसको वह और उसका बेटा ललित संभालते हैं।
विज्ञापन
extortion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दादरी तोए गांव में सुनार की दुकान चलाने वाले व्यक्ति और उसके बेटे से गांव के ही कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर साढ़े 24 लाख की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नरेश कुमार पुत्र मुंशी राम निवासी दादरी तोए ने बताया कि तोए में उसने ललित ज्वैलर्स के नाम से सुनार की दुकान कर रखी है। जिसको वह और उसका बेटा ललित संभालते हैं। 23 जून को रात करीब 9 बजे सन्नी पुत्र सुरेन्द्र निवासी दादरी तोए अकेला मोटरसाइकिल पर घर पर आया और कहने लगा कि उसे 24 लाख पचास हजार रुपये अभी दो नहीं तो उसे व उसके बेटे को जबरदस्ती उठा ले जाउंगा और पूरे परिवार को जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
आठ अगस्त को वह बाला जी ट्रैडर्स याकुबपुर किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान उसके फोन पर किसी अनजान नंबर से फोन आया कि नरेश तुम प्लाट के बाहर आ जाओ। वह अपनी गाड़ी के पास जाकर खड़ा हुआ। तभी सन्नी व उसके 6-7 अन्य साथी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए। सन्नी व उसके साथियों ने नरेश का फोन जबरदस्ती छीन लिया और धमकी दी।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी, दुलीना।