फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Couple Died after buried under Collapsed Roof in Jhajjar

झज्जर में हादसा: पशु चारे के लिए बनाए कमरे की छत गिरी, मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत

Wed, 15 Sep 2021 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 Sep 2021 04:31 PM IST
सार

गांव दुबलधन पाना किरमाण निवासी लाल सिंह और उनकी पत्नी शकुंतला अपने मकान से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर पशु चारे के लिए बनाए गए कमरे से चारा लेने गए थे। एकाएक कमरे की छत गिर गई और पति-पत्नी छत के नीचे दब गए। 

विज्ञापन
Couple Died after buried under Collapsed Roof in Jhajjar
छत गिरने से दंपती की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झज्जर के गांव दुबलधन पाना किरमाण में बुधवार को पशु चारे के लिए बनाए कमरे की छत गिर गई। छत के नीचे दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं परिजनों को छत के गिरने के करीब दो घंटे बाद पता चला। आनन-फानन में परिजन दंपती को बेरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव दुबलधन पाना किरमाण निवासी लाल सिंह (65) पुत्र शेर सिंह और उनकी पत्नी शकुंतला (62) अपने मकान से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर पशु चारे के लिए बनाए गए कमरे से पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। एकाएक कमरे की छत गिर गई और पति-पत्नी छत के नीचे दब गए। 
विज्ञापन



हादसे की सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस नागरिक अस्पताल बेरी पहुंची। परिजनों से जानकारी जुटाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया। बेरी थाना उप निरीक्षक सुंदरपाल का कहना है कि दुबलधन में कमरे की छत गिरने से पति-पत्नी की दबने से मौत हुई। मामला इत्तेफाकिया है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed