फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FIR registered against the operator of Hotel Melrose Inn, Seel

Aligarh News: होटल मेलरोज इन सील, संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 01 Sep 2026 02:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against the operator of Hotel Melrose Inn, Seel
मैरिस रोड स्थित होटल मेलरोज इन में 17 जुआरियों के पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार की रात होटल को सील कर दिया। वहीं, अब होटल संचालक निखिल अग्रवाल को भी आरोपी बना दिया है। पुलिस ने साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संचालक का नाम एफआईआर में शामिल कर लिया है। कानूनी शिकंजा कसता देख होटल संचालक की तरफ से अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी दाखिल की गई है।
विज्ञापन




27 अगस्त को पुलिस ने होटल में जुए की फड़ पर बैठे 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान पुलिस के हाथ मुख्य जुआ संचालक के साथ-साथ होटल का रिसेप्शनिस्ट और बाहर से पुलिस की गतिविधियों की रेकी करने वाला वह युवक भी था, जो मुखबिरी कर अंदर सूचना पहुंचाता था।
विज्ञापन



शुरुआत से ही होटल संचालक निखिल कुमार पुलिस के संदेह के घेरे में था। अब डिजिटल साक्ष्यों और गहन जांच के बाद उसका नाम मुकदमे में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस अवैध जुए के नेटवर्क के पुराने और गहरे लिंक्स को खंगालने में जुटी है। इस कार्रवाई के बाद से शहर के अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है, जो इस तरह की गतिविधियों से लिप्त हैं
विज्ञापन
विज्ञापन



- साक्ष्यों के आधार पर होटल संचालक निखिल अग्रवाल का नाम एफआईआर में शामिल किया गया है। मामले की जांच जारी है। पकड़े गए लोगों के नेटवर्क की भी तलाश की जा रही है। - सर्वम सिंह, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed