फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CIA nabs youth with pistol in Bahadurgarh, confesses a murder in Noida

बहादुरगढ़: CIA ने पिस्तौल के साथ युवक को दबोचा, नोएडा में हत्या करने की बात कबूली

Sun, 11 Dec 2022 07:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 07:52 PM IST
सार

सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने जिस युवक को दबोचा वह सोनीपत क्षेत्र का रहने वाला है। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
CIA nabs youth with pistol in Bahadurgarh, confesses a murder in Noida
अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया हत्यारोपी सीआईए की टीम के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में सीआईए-1 पुलिस ने एक युवक को थाना शहर क्षेत्र से पिस्तौल के साथ काबू किया। पूछताछ में उससे उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र में एक युवक की हत्या की बात कबूली है।उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


सीआईए वन बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम रोहतक-दिल्ली रोड पर शहर थाना के क्षेत्र में तैनात थी। पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर एक युवक को नागरिक अस्पताल के नजदीक से काबू किया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक  पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान राहुल पुत्र चांदराम निवासी गांव भावड़ जिला सोनीपत के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 8 नवंबर 2022 को उत्तर प्रदेश के नोएडा के पुस्ता रोड गढ़ी समस्तीपुर में विजय कुमार नाम के एक युवक की गला रेतकर हत्या की थी। इस मामले में वह फरार चल रहा था। जिसे सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की टीम ने काबू किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed