{"_id":"57927f6e4f1c1b0411c4b71c","slug":"bupaniya-village-jhajhar-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टे की राशि के विवाद में कई घरों में तोड़फोड़ के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टे की राशि के विवाद में कई घरों में तोड़फोड़ के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
bupniya
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बुपनियां में सट्टे में हारे पैसों की रिकवरी के लिए कुछ लोगों ने घर की दीवारों को ट्रैक्टर की टक्कर मार कर गिरा दिया। आरोप है कि इन लोगों ने घर में मौजूद महिलाओं से अभद्रता की और घरेलू प्रयोग का सामान भी तोड़ डाला। इससे पहले परिवार के एक लड़के के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को एसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। फिलहाल मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
गांव बुपनियां निवासी महासिंह ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि गांव का एक युवक सट्टे का धंधा करता है। उसने हमारे परिवार के एक नाबालिग को इस धंधे में धकेल दिया। अब सट्टे में पैसे हारने की जानकारी देकर उन पर रुपये की अदायगी के लिए दबाव डाला जा रहा है। मामला पिछले चार महीने से चल रहा है। गांव में पंचायत भी हो चुकी हैं। लेकिन उन पर पैसे लौटाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। सारे मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा पुलिस ने पीड़ित परिवार के सदस्यों के खिलाफ ही झूठा मुकदमा बना दिया। शिकायत में बताया गया कि 19 जुलाई को कुछ लोग उनके घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। महिलाएं बीच बचाव के लिए आगे आई तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। मारपीट के बाद ट्रैक्टरों की टक्कर मारकर उनके तीन मकानों की दीवारें तोड़ दी गई। साथ ही घर में रखे कूलर, पंखे, टीवी व अन्य रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
गांव से पलायन की धमकी
पीड़ित पक्ष का कहना है कि अगर अब भी प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे हमलावरों के भय के कारण जान बचाने के लिए गांव छोड़ने को मजबूर हाेंगे। इसके लिए जिम्मेदार प्रशासन ही होगा।
विज्ञापन
इस मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी गई है। मामले की जांच गहनता के साथ करवाकर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। सट्टे के बारे में भी विशेष रूप से जांच करवाई जाएगी।
जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी झज्जर