{"_id":"69c66bc9be15d3e5eb06f132","slug":"brutal-murder-of-elderly-man-in-jhajjar-hawa-singh-s-body-found-lying-in-a-street-in-gorya-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में बुजुर्ग की निर्मम हत्या: गोरया में गली में पड़ा मिला हवा सिंह का शव, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झज्जर में बुजुर्ग की निर्मम हत्या: गोरया में गली में पड़ा मिला हवा सिंह का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Fri, 27 Mar 2026 05:06 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 27 Mar 2026 05:06 PM IST
सार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना किया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के गोरया गांव में एक दर्दनाक घटना में बुजुर्ग हवा सिंह की चोट मारकर हत्या कर दी गई। शव घर के नजदीक गली में मृत पड़ा मिला। मृतक हवा सिंह शराब पीने का आदी था। गुरुवार देर शाम या रात को घटना हुई। सुबह जब परिवार के सदस्यों को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और हवा सिंह को गली में खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना किया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस शराब के नशे और पुराने रंजिश को हत्या का कारण मान रही है।मामले की जांच तेज कर दी गई है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन