फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Body of Newborn found wrapped in clothes in sugarcane field in Bahadurgarh of Haryana

बहादुरगढ़: गन्ने के खेत में कपड़ों में लिपटा मिला नवजात का शव, तीन दिन पहले कूड़े के ढेर में मिली थी मृत बच्ची

Mon, 31 Jan 2022 09:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 09:51 PM IST
सार

अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक किसान के बयान पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Body of Newborn found wrapped in clothes in sugarcane field in Bahadurgarh of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव दहकोरा व आसौदा के बीच गन्ने के खेत में एक नवजात का शव कपड़ों में लिपटा मिला। तीन दिन पहले बराही फाटक के पास कूड़े के ढेर में मृत बच्ची मिलने का मामला सुलझ भी नहीं पाया था कि अब ऐसी ही घटना फिर हो गई है। खेत में बच्ची का शव मिलने की सूचना पर थाना आसौदा से पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने एक किसान के बयान पर अज्ञात महिला के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


बयानकर्ता दहकोरा निवासी नवीन ने पुलिस को बताया कि वह अपने ईख के खेत में भरे पानी को इंजन की मदद से निकाल रहा था। इस दौरान उसे सड़क से कुछ ही दूरी पर ईख के खेत में कपड़ों में लिपटा हुआ शिशु देखा। शिशु के पांव कपड़ों से बाहर दिखाई दे रहे थे। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को और ग्रामीणों को दी। थाना आसौदा से पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक आजाद सिंह ने बताया कि जांच की तो पाया कि वह लड़की थी और मृत थी। मौके पर जांच व साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। जांच अधिकारी के अनुसार डिलीवरी के करीब 10 दिन बाद की बच्ची होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बच्ची को यहां किसने छोड़ है इसका पता लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य संभावित स्थानों से जानकारी जुटाई जा रही है। स्वास्थ्यकर्मियों, आशा वर्करों से भी यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनके कार्यक्षेत्र दौरान कौन महिलाएं गर्भवती थी और कितनी महिलाओं की डिलीवरी अभी तक हुई है।


ताकि दोषी का पता लगा सके। बता दें कि बराही फाटक के नजदीक भी तीन दिन पहले किसी ने एक नवजात को रेलवे लाइन किनारे कूड़े ढेर में छोड़ दिया था। वह शिशु भी मृत थी। रेलवे पुलिस नेे इस संबंध में फिलहाल अज्ञात महिला के खिलाफ अभियोग दर्ज कर छानबीन कर रही है। मगर अभी तक बच्ची को कूड़े के ढेर में डालने वालों का कुछ भी पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed