{"_id":"646cf164c30130dd050457d6","slug":"bahadurgarh-two-lakh-35-thousand-looted-from-a-factory-worker-on-the-basis-of-pistol-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahadurgarh: पिस्तौल के दम पर फैक्टरी कर्मी से 2.35 लाख की लूट, बाइक सवार चार युवकों ने की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bahadurgarh: पिस्तौल के दम पर फैक्टरी कर्मी से 2.35 लाख की लूट, बाइक सवार चार युवकों ने की वारदात
Tue, 23 May 2023 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 23 May 2023 10:31 PM IST
सार
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में पावर हाउस के निकट बाइक सवार चार युवकों ने वारदात की है। थाना शहर व एमआइई चौकी पुलिस को वारदात की सूचना मिली तो तुरंत कई जगह नाकाबंदी की।
विज्ञापन
एमआइई में इस जगह हुई लूटपाट की वारदात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में मॉडर्न इंडस्ट्रियल एस्टेट (एमआइई) की एक फैक्टरी में मंगलवार को फैक्टरी कर्मचारी से बाइक सवार चार युवकों ने पिस्तौल के बल पर 2.35 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने वारदात के दौरान शोर मचाने और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात करके मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
थाना शहर व एमआइई चौकी पुलिस को वारदात की सूचना मिली तो तुरंत कई जगह नाकाबंदी की। लेकिन आरोपियों का कुछ सुराग नहीं लगा। अब पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। एमआइई चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीमें वारदात स्थल के आसपास के एरिया से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
एमआइई के प्लॉट नंबर 1115 में स्थित फुटवियर फैक्टरी का कर्मचारी शिवा दो लाख 35 हजार रुपये लेकर बाइक से दूसरी फैक्टरी पर गया था। जब वह एमआइई में पावर हाउस के पास एक फैक्टरी के नजदीक पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने उसे रुकवा लिया।
विज्ञापन
शिवा ने बताया कि युवकों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर डराया धमकाया और दो लाख 35 हजार रुपये छीनकर मौके से फरार हो गए। उसने किसी तरह से इसकी सूचना अपने फैक्टरी संचालक व पुलिस को भी दी।
एमआइई चौकी प्रभारी सज्जन सिंह पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। नाकेबंदी की कई। वारदात स्थल के आसपास एरिया से सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। जिस युवक से रकम छीनी गई है उससे भी पुलिस कई पहलुओं को ध्यान रखते हुए जानकारी जुटाकर जांच आगे बढ़ा रही है।