फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Auto driver looted cash and mobile with his companions on the strength of sharp weapon

Bahadurgarh: ऑटो चालक ने अपने साथियों संग तेजधार हथियार के बल पर लूटी नकदी और मोबाइल

Mon, 26 Sep 2022 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 11:50 PM IST
सार

तीनों आरोपियों ने युवक को मारपीट कर ऑटो से उतारा और फरार हो गए। थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Auto driver looted cash and mobile with his companions on the strength of sharp weapon
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के बस स्टैंड से टीकरी बार्डर पर जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुए युवक के साथ उसके चालक ने दो साथियों संग लूटपाट की। उन्होंने मिलकर ऑटो में सवार युवक को तेजधार हथियार दिखाकर डराया। उसकी जेब से एक मोबाइल फोन और एक हजार रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


बाद में मारपीट करके उसे ऑटो से उतारा और फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonipat Accident: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत, बागपत के सिसाना के हैं दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के अंतर्गत गांव जमिरहा निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि वह दिल्ली के टीकरी कलां में जय माता धर्म कांटा के पास किराए पर रहता है। रविवार की रात को बहादुरगढ़ बस स्टैंड से एक ऑटो में घर जाने के लिए बैठा था। उसमें चालक के अलावा दो और युवक बैठे थे।


सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब वह रिलैक्सो कंपनी के पास पहुंचा तो उसके साथ बैठे युवक ने उसके पेट पर दरातीनुमा तेजधार हथियार लगा दिया। दूसरे युवक ने उसकी जेब से मोबाइल फोन छीन लिया। इसी बीच चालक ने ऑटो को रोककर उसकी दूसरी जेब से एक हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद तीनों ने उसे थप्पड़-मुक्के मारे और कोढ़ी कॉलोनी के पास उतारकर फरार हो गए।
 

यह भी पढ़ें : Hisar: स्पेशल स्टाफ टीम ने पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, आरोपी से तीन हथियार बरामद, पांच दिन के रिमांड पर


उसने आटो का नंबर देखा तो उस पर एचआर-63डी-7709 लिखा था। वे तीनों आपस में बातचीत करते समय चालक का नाम हेमंत व पीछे बैठे युवकों का नाम संजय व राहुल बोल रहे थे। बाद में इसकी सूचना उसने अपने पिता व भाई को दी। वे दोनों मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुधीर कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed