{"_id":"633157c9523f9e205908a5ba","slug":"special-staff-team-of-hisar-police-caught-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: स्पेशल स्टाफ टीम ने पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, आरोपी से तीन हथियार बरामद, पांच दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: स्पेशल स्टाफ टीम ने पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, आरोपी से तीन हथियार बरामद, पांच दिन के रिमांड पर
Mon, 26 Sep 2022 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:12 PM IST
सार
4 नवंबर 2020 में ढाणी गारन निवासी और दुकानदार जिले सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस मामले में आरोपी विक्रमजीत षडयंत्र रचने और शस्त्र अधिनियम का आरोपी था और वारदात के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
हिसार में पुलिस ने पकड़ा इनामी बदमाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी सूर्य नगर की शिव कॉलोनी निवासी विक्रमजीत से पुलिस ने तीन हथियार बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस दो हथियार और साथियों का पता लगाएगी।
विज्ञापन
डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि 4 नवंबर 2020 में ढाणी गारन निवासी और दुकानदार जिले सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस मामले में आरोपी विक्रमजीत षडयंत्र रचने और शस्त्र अधिनियम का आरोपी था और वारदात के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए वह इंदौर, चंडीगढ़, हरिद्वार और अन्य कई स्थानों पर छुपता रहा। वहां पर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
आरोपी विक्रमजीत सिंह की विक्रम और सुंदर के साथ दोस्ती थी। दोनों शिव कॉलोनी में शराब के ठेके चलाते थे और अवैध शराब का धंधा करते थे। विक्रमजीत इनको हथियार मुहैया करवाता था। ढाणी गारन के जिले सिंह की हत्या मामले में विक्रमजीत ने आरोपियों को हथियार दिए थे। आरोपी इंदौर, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से हथियार लेकर आता था। ढाणी गारन हत्याकांड में 11 आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके है।
विज्ञापन
अब स्पेशल स्टाफ टीम आरोपी को इंदौर से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर आई है। विक्रमजीत के पास से 3 हथियार मिले है। 2 हथियार उसने अपने एक बागपत के एक साथी को दे दिए थे। विक्रमजीत पर 12 आपराधिक मामले दर्ज है।