फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   AFSO Cought by bribe of 5000 rupees

पांच हजार रिश्वत लेते एएफएसओ रंगे हाथ गिरफ्तार

Wed, 20 Jan 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
AFSO Cought by bribe of 5000 rupees

नया गांव के डिपो होल्डर से मंगलवार को पांच हजार रुपये लेते हुए झज्जर के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी सतबीर सिंह को विजिलेंस गुड़गांव टीम ने रेेलवे स्टेशन पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने एएफएसओ पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। विजिलेंस गुड़गांव के डीएसपी जयबीर राठी की अगुवाई में टीम ने चतुराई से आरोपी को जाल में फंसाया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी एएफएसओ सतबीर के पास बहादुरगढ़ फूड सप्लाई कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार था। विजिलेंस टीम के अनुसार उपरोक्त अधिकारी नया गांव के डिपो होल्डर धनेंद्र से लंबे समय से दस हजार रुपये की मंथली मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो होल्डर ने बताया कि वह काफी दिनाें से उसे तंग कर रहा था और न देने की सूरत में डिपो कनेक्शन को रद्द करने की धमकी भी देता था।

पीड़ित ने बताया कि डर के कारण पांच हजार रुपये तो उसने पहले ही दे दिए थे। लेकिन कुछ ही दिन बाद आरोपी बकाया पांच हजार रुपये के लिए उस पर लगातार दबाव बनाने लगा। जिससे वह तंग आ चुका था। जिसके बाद पीड़ित ने एक एनजीओ की मदद से विजिलेंस टीम गुड़गांव से संपर्क किया।

उसके बाद विजिलेंस की टीम सतबीर को पकड़ने के लिए जाल बनाया, जिसमें वह मंगलवार को फंस ही गया। आदत के अनुसार मंगलवार को भी एएफएसओ ने उससे पैसे की डिमांड की। आरोपी अधिकारी ने उससे पांच हजार रुपये रेलवे स्टेशन पर लेकर आने के लिए कहा।

शिकायतकर्ता जैसे ही वहां पहुंचा और एएफएसओ सतबीर ने उससे रुपये लिए तो उसी दौरान विजिलेंस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार क ी मौजूदगी में आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


आरोप है कि उक्त अधिकारी डिपो होल्डर से प्रति किलोग्राम पांच रुपये की रिश्वत देने के लिए दबाव बनाता था। विजिलेंस टीम में डीएसपी जयबीर राठी के अलावा, इंस्पेक्टर कुलवंत, उपनिरीक्षक सुभाष, किरणबाला, सविता, यशपाल, रामपाल सहित कई अन्य शामिल रहे। वहीं, एएफएसओ सतबीर ने कहा कि उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने किसी से रिश्वत की मांग नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed