फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused absconding from police custody arrested in Bahadurgarh in Haryana

बहादुरगढ़: हिरासत से भागे रंगदारी मांगने के आरोपी को कैथल से दबोचा, व्यवसायी से मांगे थे 50 लाख रुपये

Sat, 26 Mar 2022 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 11:25 PM IST
सार

आरोपी को बहादुरगढ़ पुलिस कैथल से लाई और न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Accused absconding from police custody arrested in Bahadurgarh in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस हिरासत के दौरान सहायक उप निरीक्षक पर लोहे की जाली से हमला कर भागे 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोपी कुबेर इंक्लेव निवासी अमित को पुलिस ने कैथल से धर दबोचा। सेक्टर-6 थाना पुलिस व सीआईए की टीमों ने उसे कैथल में उसके दोस्त के घर से पकड़ा। 

विज्ञापन


बता दें कि शहर के एक बैटरी व्यवसायी से कुछ दिनों पहले एक शख्स ने फोन कर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। रकम झज्जर जेल में बंद बदमाश गंजा का हवाला देकर मांगी गई थी। व्यवसायी की शिकायत के आधार पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने 23 मार्च को आरोपी अमित को गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस को उससे वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद करने के साथ ही इसमें शामिल अन्य बदमाशों का पता लगाना था, लेकिन वह पुलिस को बार-बार गुमराह करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे 24 मार्च की शाम को पुराने कोर्ट परिसर में स्थित अपराध जांच शाखा ले जाया गया था। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक प्रीतम के साथ कुछ अन्य पुलिसकर्मी उसे सरकारी गाड़ी से उतार ही रहे थे कि तभी वह सहायक उप निरीक्षक को धक्का देकर भाग गया।

पुलिसकर्मी भी उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़े तो आरोपी एक कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में घुस गया। जहां सहायक उप निरीक्षक प्रीतम ने उसे पकड़ा तो उसने लोहे की जाली से उस पर हमला कर दिया था। इसमें जांच अधिकारी प्रीतम घायल हो गए थे। आरोपी वहां से भाग निकला था।

सेक्टर-6 थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं। पुलिस टीमों को पता चला कि आरोपी अमित कैथल में अपने दोस्त के यहां छिपा हुआ है। इस पर पुलिस टीमों ने कैथल में दबिश दी।


आरोपी को वहां से धर दबोचा। सेक्टर-6 थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी अमित को कैथल से गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed