फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लूट की घटनाएं रोकने को एसएसपी का अजीबगरीब फैसला, ग्रामीण क्षेत्र में बैंकों के आगे बुजुर्गों को मिलेंगी ताश व हुक्का 19-45-09

लूट की घटनाएं रोकने को एसएसपी का अजीबगरीब फैसला, ग्रामीण क्षेत्र में बैंकों के आगे बुजुर्गों को मिलेंगी ताश व हुक्का 19-45-09

Sat, 16 Mar 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
लूट की घटनाएं रोकने को एसएसपी का अजीबगरीब फैसला, ग्रामीण क्षेत्र में बैंकों के आगे बुजुर्गों को मिलेंगी ताश व हुक्का 19-45-09
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों व एटीएम की सुरक्षा के लिए एसएसपी अशोक कुमार ने एक खास तरकीब निकाली है। एसएसपी ने प्लान बनाया है कि ग्रामीण क्षेत्र में बैंकों व एटीएम बूथों के आगे बुजुर्गों को ताश व हुक्का उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे कि वहां पर भीड़ की स्थिति बनी रहे। एसएसपी का मानना है कि अगर वरिष्ठ नागरिकों का जमावड़ा रहेगा तो उन बैंक व एटीएम पर लूट की वारदात का खतरा कम हो जाएगा। खास बात यह है कि एटीएम उखाड़ने के मामले दिन में नहीं बल्कि रात के समय हुए हैं। ऐसे में दिन के समय होने वाले जमावड़े से रात के समय कैसे सुरक्षा हो पाएगी। रात के समय एटीएम की सुरक्षा के लिए बादली व बेरी क्षेत्र में ही पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई है। झज्जर शहर या फिर मातनहेल क्षेत्र के एटीएम गश्त के भरोसे ही चल रही है।

चुनाव के दौरान होगी गहन जांच
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकाबंदी करके गहनता से संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शांति व्यवस्था को भंग करने के किसी भी प्रयास को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांति को भंग करने वाले असामाजिक शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लोगों का लिया जाएगा सहयोग
एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष संपन्न कराने लिए वांछित, अति वांछित अपराधियों को पकड़ने हर संभव प्रयास जारी हैं। पुलिस द्वारा पूरे जिला में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए वरिष्ठ एवं मौजिज ग्रामीणों से मेलजोल व सद्भावना बैठक करने का अभियान चलाया गया है। उन्होंने जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आमजन से अपील करते हुए स्थानीय पुलिस का सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगढ़ व बादली क्षेत्र में एटीएम लूट की घटनाएं अधिक हुई हैं, ऐसे में वहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। वहीं बाकी जगह अधिक गश्त से काम चलाया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों को बैंकों के आगे सुविधाएं मुहैया करवाने का मकसद यही है कि अगर वहां पर ये मौजूद रहेंगे तो दिन के समय वारदात कम होने की संभावना अधिक रहती है।
अशोक कुमार, एसएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed