{"_id":"5af34b794f1c1bb56a8b894e","slug":"91525894009-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स की दुकान से दो चेन चोरी कर कारिंदा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलर्स की दुकान से दो चेन चोरी कर कारिंदा फरार
Updated Thu, 10 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सांजरवास निवासी एक स्वर्णकार का कारिंदा दो सोने की चेन चोरी करके फरार हो गया। थाना बौंदकलां पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर कारिंदे की तलाश शुरू कर दी है।
मूलरूप से गांव मिट्ठी निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि वह बीते कुछ सालों से गांव सांजरवास में रह रहा है। उसने गांव में ही सुनार की दुकान कर रखी है। बीते करीब दो सालों से उसकी दुकान पर पश्चिम बंगाल के हुगली जिला निवासी एसके नजरूल इस्लाम बतौर काम कर रहा था। सुभाषचंद्र ने बताया कि गत दो मई को वह घर आया आ गया। इसी दौरान पीछे से कारिंदा दुकान से सोने की दो चेन चोरी कर फरार हो गया। सुभाषचंद्र ने बताया कि उसने आरोपी का पता लगाने का भी प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद आठ मई को उसने शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि घटना में उसे करीब 85 हजार का नुकसान हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।