{"_id":"5ac13c984f1c1bbe618b4fa3","slug":"91522613400-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा-407 की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाटा-407 की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में जा रहे बुजुर्ग किसान को गाड़ी चालक ने टक्कर मारी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
खेत में जा रहे कारीमोद निवासी एक बुजुर्ग किसान को टाटा-407 गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, आरोपी चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच अधिकारी हवलदार प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव कारीमोद निवासी नंदलाल 70 वर्ष खेत में जाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान मुख्य सड़क पर एक टाटा-407 गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना बाढड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि टाटा गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।