{"_id":"59dd234f4f1c1bcf538b6a73","slug":"91507664719-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल भरने गया था किसान, ट्रैक्टर से चोरी हो गए एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल भरने गया था किसान, ट्रैक्टर से चोरी हो गए एक लाख
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
बिजली निगम कार्यालय में ट्रैक्टर खड़ा कर बिजली बिल जमा करवाने के एक किसान खिड़की पर गया था। इसी दौरान किसी ने ट्रैक्टर की छतरी में रखे एक लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सिटी चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बोडिया गांव निवासी किसान राजेंद्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर उसने एसबीआई से करीब एक लाख रुपये निकलवाए थे। ये पैसे उसने अपने ट्रैक्टर की छतरी में बनी जेब में रख दिए। जिसके बाद वह ट्रैक्टर लेकर बिल जमा करवाने के लिए बिजली निगम कार्यालय चला गया। कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो छतरी की जेब से पैसे गायब थे। उसने तुरंत मामले की सूचना सिटी पुलिस चौकी को दी। सिटी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। चोर को पकड़ने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।